Khappar yog: मंगल, शनि, सूर्य, 89 दिन खप्पर योग ये राशियां रहे सावधान

punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2024 - 09:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Khappar yog: ज्योतिष में कई तरह के शुभ और अशुभ योग बनते हैं। 26 जनवरी से खप्पर योग की शुरुआत होगी 23 अप्रैल तक ये चलेगा। इस योग के दौरान वैश्विक स्तर पर बहुत सारी घटनाएं देखनी पड़ सकती हैं।  इस योग की वजह से पश्चिमी देशों में ज्यादा गुस्सा नजर आ सकता है। हो सकता है इस वजह से ईरान वाला मामला ज्यादा बढ़ जाए। तेल और मेटल की कीमतें आसमान को छूने लगेंगी। महंगाई बढ़ने की सम्भावना है। खप्पर योग कैसे बनता है- जब चंद्रमास में पांच रविवार, पांच शनिवार और पांच मंगलवार एक साथ आ जाएं लाइन में तो इस योग का निर्माण होता है। इसी तरह फागुन माह में पांच रविवार आ जाएंगे और चैत्र मास में पांच मंगलवार आ जाएंगे।

इस दौरान शनि चल रहे है कुम्भ राशि में और राहु का गोचर हो रहा है मीन राशि में। इन दोनों ग्रहों के ऊपर से मंगल और सूर्य भी गुजरेंगे। सबसे पहले सूर्य की युति बनेगी। सूर्य शनि को अस्त करेंगे कुम्भ राशि में और इसके बाद सूर्य आगे चले जाएंगे। 13 फरवरी के बाद ये चीजें होनी शरू हो जाएंगी। इसके बाद सूर्य के ऊपर से राहु गुजरेंगे मिड मार्च से लेकर मिड अप्रैल तक। मंगल शनि के ऊपर से गोचर करना शुरू करेगा। मंगल-शनि का योग बन जाएगा कुम्भ राशि में। मंगल इसके बाद गोचर कर जाएंगे और फिर राहु उसके ऊपर से आएँगे। 23 अप्रैल को खप्पर योग खत्म हो जाएगा लेकिन मंगल और राहु का योग चलता रहेगा। इस वजह से दो राशियां ज्यादा प्रभावित होंगी। कुम्भ और मीन राशि को इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

कुम्भ राशि में पहले सूर्य-शनि आएँगे। कुम्भ राशि के साथ-साथ सिंह राशि को भी प्रभावित करेंगे। सिंह राशि के ऊपर दोनों ग्रहों की दृष्टि रहेगी। यहां पर सिंह और कुम्भ राशि के जातकों के पार्टनर को समस्या हो सकती है। कुम्भ राशि के लिए शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। इन लोगों को शनि के उपाय और उनकी रेमेडी जरूर करनी चाहिए।

मीन राशि में राहु-सूर्य और राहु-मंगल का योग बनने जा रहा है। मीन राशि के साथ-साथ कन्या राशि के जातकों के लिए ये योग सही नहीं है। सप्तम भाव के ऊपर दोनों ग्रहों की दृष्टि रहेगी। इस वजह ये राशियां ज्यादा प्रभावित होंगी। मीन राशि जिसके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का पहला ढैया शुरू हुआ है। उसके बारहवें भाव में इस तरह की युति बनना खर्चे को बढ़ाने वाला हो सकता है। ये दोनों ही ग्रह छठे भाव को एक्टिव करेंगे। कोई न कोई व्यक्ति आपके खिलाफ साजिश कर सकता है। कहीं न कहीं आप किसी की गरंटी लेकर फस सकते हैं। सेहत से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी को उधार देने से बचें। कन्या राशि वालों को भी इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कन्या राशि के जातकों को विशेष तौर पर अलर्ट रहने की जरुरत है।

तुला राशि के लिए शनि इस समय महादशा में हैं। जिनकी उम्र 30 से 50 के बीच में है। वो निश्चित तौर पर शनि की महादशा से गुजर रहे हैं। शनि सूर्य और मंगल से पीड़ित हो रहे हैं। इस वजह से ये तुला राशि के जातकों के लिए बढ़िया नहीं है। ये युति बनेगी पंचम भाव में और 11 वें भाव को प्रभावित करेगी। यदि कोई व्यक्ति प्रमोशन की वेट कर रहा है तो वहां पर काम अटक सकता है। आय को लेकर थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News