Shani Gochar 2026: साल 2026 में शनि देव का चांदी का पाया, 3 राशियों के लिए बनेगा महाधन योग

punjabkesari.in Saturday, Dec 20, 2025 - 08:35 AM (IST)

Shani Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्म, न्याय और अनुशासन का कारक माना गया है। साल 2026 में शनि देव मीन राशि में गोचर करते हुए कुछ राशियों पर चांदी के पाये से विराजमान होंगे। शास्त्रों के अनुसार शनि के पाये (सोना, चांदी, तांबा, लोहा) यह बताते हैं कि उनका प्रभाव शुभ होगा या चुनौतीपूर्ण। चांदी का पाया अत्यंत शुभ माना जाता है, जो धन लाभ, मान-सम्मान, स्थिरता और करियर में उन्नति का संकेत देता है। साल 2026 में यह शुभ प्रभाव खास तौर पर 3 राशियों को मिलेगा, लेकिन अन्य राशियां भी सही उपायों से शनि कृपा पा सकती हैं।

PunjabKesari Shani Gochar 2026

चांदी के पाये से शनि देव किन राशियों को देंगे लाभ
कर्क राशि –
अचानक धन लाभ के प्रबल योग
शनि देव कर्क राशि वालों के लिए सौभाग्य के द्वार खोलेंगे।
आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार
आय के नए स्रोत बनेंगे
पुराने कर्ज से मुक्ति
नौकरी परिवर्तन या प्रमोशन के योग
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता
उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

PunjabKesari Shani Gochar 2026

वृश्चिक राशि – मेहनत का पूरा फल
वृश्चिक राशि वालों को शनि का चांदी का पाया जीवन में स्थायित्व देगा।
करियर में आ रही बाधाएं समाप्त
प्रशासन और सरकारी कामों में सफलता
व्यापार में जबरदस्त मुनाफा
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा
पुराने विवाद सुलझेंगे
उपाय: शनिवार को काले तिल और उड़द का दान करें।

कुंभ राशि – प्रमोशन और निवेश में लाभ
कुंभ राशि पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी।
नौकरी में पदोन्नति के योग
वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग
विदेश से जुड़े कामों में लाभ
भूमि और संपत्ति में निवेश शुभ
बचत और निवेश में वृद्धि
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।

Shani Gochar 2026 में चांदी के पाये से शनि देव का चलना दुर्लभ और अत्यंत शुभ योग है। कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए यह वर्ष धन, सम्मान और सफलता से भरपूर रहेगा। अन्य राशियां भी शनि उपाय अपनाकर सकारात्मक फल प्राप्त कर सकती हैं।

PunjabKesari Shani Gochar 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News