Sun Transit 2025 : सूर्य और मंगल की युति से बना मंगलादित्य योग, जानें 12 राशियों का हाल
punjabkesari.in Thursday, Dec 18, 2025 - 02:04 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Sun Transit 2025 : सूर्य देव का गोचर हो गया है। सूर्य अब धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, यहां पर मंगल का गोचर पहले से हो रहा था। यानी कि अब यहां पर मंगल और सूर्य की युति बन गई है। यह सुबह 4:23 के आसपास हुआ है और 14 जनवरी तक सूर्य अब यहीं पर रहेंगे। यानी कि यह युति यहां पर बनी रहेगी। अब इसका आपकी राशि के ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा ? सूर्य है वह उसका गोचर तीसरे, छठे, दसवें और 11वें भाव में कुंडली में अच्छा होता है। तो सबसे पहले कि यह धनु राशि में आए हैं तो अल्टीमेटली तुला राशि के लिए अच्छा हो जाएगा। तुला राशि से तीसरे भाव में मंगल का गोचर हो रहा है। तो तीसरा भाव क्या होता है ? तीसरा भाव पराक्रम का भाव होता है। तुला राशि के लिए सूर्य 11वें भाव के स्वामी हो जाते हैं। यह 11वां भाव आपकी आय का भाव होता है। आपकी एलिवेशन आपकी तरक्की का भाव होता है। इस भाव के स्वामी का शुभ गोचर में चले जाना आपके लिए अच्छा है, यह आय में वृद्धि करवा सकता है। यह स्थिति आपके लिए अच्छी है और सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ रहना चाहिए और यहां पर आपको इसके अच्छे फल मिलेंगे। सूर्य सेहत, करियर का कारक होता है। सूर्य आपकी आपके लग्न का कारक होता है। तो अल्टीमेटली सूर्य इन सारे मामलों में आपकी हेल्प करेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी, करियर के मामले में भी आपकी राशि यानी कि आपकी डिटरमिनेशन आपको मजबूत बनाने में भी मदद करेगा।
कर्क राशि: कर्क राशि के लिए यह छठे भाव में आ जाएगा तो कर्क राशि के लिए छठे भाव का सूर्य का गोचर अच्छा है। कर्क राशि के लिए सूर्य धन स्थान के स्वामी हो जाते हैं क्योंकि उनकी जो सिंह राशि है वह दूसरे भाव में आ जाती है। तो अल्टीमेटली धन में वृद्धि करने का काम करेंगे। छठे में मंगल के साथ गोचर करेंगे। यदि कोई आपका लिटिगेशन, कोई एलिगेशन, कोई कंट्रोवर्सी है तो वहां पर हो सकता है कि आपका पक्ष अब भारी पड़ता हुआ नजर आए। कोर्ट केसेस में यहां पर हेल्प कर सकते हैं। जिनके ऊपर कर्ज की स्थिति या हो सकता है यहां यहां से कर्ज की स्थिति आपकी निपटती हुई नजर आएगी। यह आपको इसका प्रभाव देखने को मिलेगा क्योंकि धन में वृद्धि होगी तो अल्टीमेटली कर्ज वाली स्थिति जो है वह ठीक हो जाएगी।
मंगल का गोचर भी यहीं पर हो रहा है। मंगल इस भाव के कारक भी होते हैं। छठे भाव से संबंधित जो फल हैं वो आपको मंगल भी अच्छे करेंगे क्योंकि मंगल का अशुभ ग्रह होने के नाते छठे का गोचर अच्छा है। तो दोनों ग्रह आपके लिए अच्छे हो गए तो इस लिहाज से आपके लिए यह चीज अच्छी है और सूर्य का गोचर आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।
मीन राशि: मीन राशि के लिए ये गोचर होगा दशम भाव में। दशम भाव आपका कर्म भाव होता है और सूर्य यहां पर आकर दिगबली हो जाते हैं। जो मीन राशि है उसके लिए सूर्य की जो राशि है सिंह राशि वो छठे भाव में आएगी। अब छठे भाव में सूर्य की राशि है तो छठे भाव से संबंधित फल अच्छे हो गए हैं। दशम के फल आपके अच्छे हो गए तो कारोबार में वृद्धि हो सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो वहां पर आपका प्रभाव बढ़ता हुआ नजर आ सकता है। लिटिगेशन कोई है एलगेशन कोई है या कोई कर्ज वाली स्थिति है तो वहां पर आपको हेल्प होती हुई नजर आएगी। कोर्ट-केसेस में यहां पर डेफिनेटली आपको फायदा होता हुआ नज़र आएगा। यह आपके लिए होगा मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य के दशम जाने का प्रभाव।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के लिए सूर्य का गोचर अब आ जाएगा 11वें भाव में 11वां भाव एलिवेशन का भाव होता है। तरक्की का भाव होता है। आपके लिए डेफिनेटली यह अच्छा गोचर है। यहां पर आय में वृद्धि हो सकती है, तरक्की हो सकती है। कुंभ राशि के लिए जो सूर्य की सिंह राशि है वो सप्तम भाव में आती है तो यहां पर सप्तम के फल भी अच्छे हो सकते हैं। सप्तम से पार्टनर आता है। आपका लाइफ पार्टनर भी सप्तम से आता है। बिज़नेस पार्टनर भी सप्तम से आता है तो जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं उनके लिए भी अच्छे फल मिल सकते हैं। यदि किसी का पार्टनर के साथ कोई कंट्रोवर्सी चल रही है, कोई विवाद चल रहा है, वहां पर भी चीज़ें जो है, वह ठीक हो जाएंगी। पार्टनर की हेल्थ को भी आप इससे फायदा होगा।
इन राशियों को लिए रहेगा अशुभ
मकर राशि: मकर राशि के12वें भाव में आ जाएगा। यह खर्चे वाला भाव होता है। अब यह ज्यादा इसलिए अच्छा नहीं है क्योंकि एक तो मंगल वहां पर 12वें भाव में यह भी अच्छा नहीं है । सूर्य वहां पर 12वें भाव में यह भी अच्छा नहीं हैं। इसके ऊपर शनि की दृष्टि यह भी अच्छा नहीं। अल्टीमेटली जब शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं तो दसवीं दृष्टि से धनु राशि को देख रहे हैं तो यहां पर आपके खर्चे बढ़ाने वाला काम हो सकता है। यहां पर 12वां भाव जो होता है मोक्ष का भाव होता है, हॉस्पिटलाइजेशन, खर्चे का भाव होता है। जो लोग स्टॉक मार्केट में काम करते हैं उनके लिए ट्रेडिंग स्पेकुलेशन का भाव होता है। तो निश्चित तौर पर यहां पर हानि करवा सकता है। इस राशि के जातकों को खासतौर पर स्पेकुलेशन से बचना चाहिए इस महीने में। अदरवाइज यहां पर हानि हो सकती है। इस राशि के जातकों के खर्चे डेफिनेटली बढ़ सकते हैं। अपने खर्चों को मैनेज करने के लिए आपको प्लानिंग कर देनी चाहिए।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के लिए यह ज्यादा अच्छा इसलिए नहीं है क्योंकि अष्टम भाव में आपकी धनु राशि आ जाती है। तो अष्टम में मंगल भी आ गए हैं। अष्टम में सूर्य भी आ गए है। अष्टम के ऊपर शनि की दृष्टि भी आ गई है। अष्टम आपकी लंबी बीमारी का भाव होता है। यहां पर जो यहां से जो बीमारी शुरू होती है उसकी दवा लंबी चल जाती है। तो इस महीने में ब्लड टेस्ट आपको जरूर करवाना चाहिए। यदि नहीं करवाते हैं तो दिक्कत हो सकती है क्योंकि मंगल पीड़ित है। मंगल ब्लड सेल्स का कारक होता है। यदि हम मेडिकल एस्ट्रोलॉजी के पर्सेक्टिव से देखते हैं।
धनु राशि : धनु राशि के ऊपर से यह गोचर है। आपका टेंपरामेंट थोड़ा सा जो है वह ज्यादा हाई रहेगा क्योंकि शनि का प्रभाव है। दसवीं दृष्टि शनि की भी पड़ रही है और यदि हम धनु राशि को देखते हैं तो पांच नंबर पर केतु है तो वह भी देख रहे हैं इसको सिंह राशि में केतु का गोचर हो रहा है तो दृष्टि धनु राशि के ऊपर भी आ रही है। शनि की दृष्टि भी आ रही है। मंगल सूर्य यहां पर आ गए तो अल्टीमेटली आपका टेंपरामेंट डिस्टर्ब रह सकता है। कुछ लोगों को माइग्रेन और हेडेक का इशू हो सकता है तो थोड़ा सा ध्यान रखेंगे। अपने टेंपरामेंट के ऊपर काम करिए। मेडिटेशन करने से इस महीने में आपको काफी राहत मिलेगी।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728
