Panchgrahi Yog 2026: पंचग्रही योग 2026 नए साल की बेहद शुभ शुरुआत, 5 राशियों की बदल देगा जीवन की दिशा

punjabkesari.in Monday, Dec 22, 2025 - 11:17 AM (IST)

Panchgrahi Yog 2026: हिंदू वैदिक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2026 की शुरुआत अत्यंत विशेष मानी जा रही है। जनवरी 2026 में एक दुर्लभ पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जो कई दशकों बाद देखने को मिलेगा। जब एक ही राशि में सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र जैसे पांच प्रभावशाली ग्रह एक साथ स्थित होते हैं, तो उसे पंचग्रही योग कहा जाता है। यह योग जीवन के अनेक क्षेत्रों धन, करियर, मान-सम्मान और पारिवारिक सुख पर गहरा प्रभाव डालता है।

PunjabKesari Panchgrahi Yog 2026

मकर राशि में बनेगा पंचग्रही योग
पंचांग के अनुसार जनवरी 2026 के मध्य में यह योग मकर राशि में बनेगा।
13 जनवरी: शुक्र का मकर प्रवेश
14 जनवरी: सूर्य का मकर संक्रांति पर प्रवेश
16 जनवरी: मंगल का गोचर
17 जनवरी: बुध का प्रवेश
18 जनवरी: चंद्रमा के आते ही पंचग्रही योग पूर्ण

शनि की राशि मकर में यह योग और भी शक्तिशाली हो जाता है क्योंकि शनि कर्म, अनुशासन और दीर्घकालिक सफलता का कारक है।

PunjabKesari Panchgrahi Yog 2026

वृषभ राशि: धन और व्यापार में जबरदस्त लाभ
वृषभ राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक दृष्टि से अत्यंत शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जॉब के अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों को पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि: करियर और शिक्षा में उन्नति
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय ज्ञान, शिक्षा और करियर में प्रगति का है। नए प्रोजेक्ट, रिसर्च या प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

सिंह राशि: नेतृत्व और जिम्मेदारियों में वृद्धि
सिंह राशि के लिए पंचग्रही योग करियर में नई ऊंचाइयों का संकेत दे रहा है। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और बड़े पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि धन संबंधी फैसले सोच-समझ कर लेने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि: सम्मान, स्वास्थ्य और धन लाभ
कर्क राशि के जातकों को इस योग से धन लाभ और सामाजिक सम्मान मिलेगा। मानसिक तनाव कम होगा और स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला राशि: व्यापार, निवेश और पारिवारिक सुख
तुला राशि वालों के लिए यह समय व्यापार विस्तार और निवेश के लिए बेहद अनुकूल है। आय में वृद्धि के साथ पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। मानसिक शांति और संतुलन बना रहेगा।

जनवरी 2026 में बनने वाला पंचग्रही योग कई राशियों के लिए भाग्य परिवर्तनकारी सिद्ध हो सकता है। सही कर्म, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ इस शुभ समय का पूरा लाभ उठाया जा सकता है।

PunjabKesari Panchgrahi Yog

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News