Kashi Vishwanath Mandir : बाबा विश्वनाथ धाम में विकास की बड़ी छलांग ! संवर रहा है अन्नपूर्णा मंदिर, पुजारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा
punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 10:59 AM (IST)
Kashi Vishwanath Mandir : महादेव की नगरी काशी में विकास और व्यवस्था सुधार की एक नई इबारत लिखी जा रही है। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद और विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की उच्चस्तरीय बैठक में 16 क्रांतिकारी फैसले लिए गए हैं, जो न केवल मंदिर की भव्यता को बढ़ाएंगे, बल्कि यहां सेवा देने वाले पुजारियों के जीवन में भी बड़ा सकारात्मक बदलाव लाएंगे।
मां अन्नपूर्णा मंदिर का होगा कायाकल्प
विश्वनाथ धाम परिसर में स्थित मां अन्नपूर्णा के मंदिर को अब नया और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। मंदिर के सुंदरीकरण के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है, जिससे यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को पहले से अधिक सुगम और दिव्य अनुभव प्राप्त होगा। मंदिर की प्राचीनता को बरकरार रखते हुए इसकी वास्तुकला को और अधिक आकर्षक बनाया जाएगा।
पुजारियों के लिए ऐतिहासिक सेवानियमावली
मंदिर के इतिहास में पहली बार अर्चकों के लिए एक व्यवस्थित सेवानियमावली को मंजूरी दी गई है। अब मंदिर के अर्चक 60 वर्ष की आयु तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। Retirement के समय अर्चकों को सम्मान स्वरूप 25 लाख रुपये की एकमुश्त राशि दी जाएगी, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे। लंबे समय से सेवा दे रहे पुजारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही, पूजा-आरती की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए नए अर्चकों की नियुक्ति भी की जाएगी।
अन्य 16 बड़े फैसलों की झलक
बैठक में मंदिर परिसर और भक्तों की सुविधा के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।
भक्तों की सुविधा: धाम परिसर में धूप और बारिश से बचाव के लिए टेन्साइल शेडिंग का कार्य किया जाएगा।
डिजिटल अनुभव: मंदिर में एक 3D इमर्सिव म्यूजियम और वाराणसी गैलरी बनाने के लिए सलाहकार की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी गई है।
संस्कृत का मान: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं हेतु फंड आवंटित किया गया है।
स्वच्छता और मरम्मत: परिसर के शौचालयों को आधुनिक बनाने और सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत के लिए भी विशेष बजट पास किया गया है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
