Kashi vishwanath Mandir news : देव शक्तियों को आमंत्रण ! काशी में महाशिवरात्रि का महाआयोजन, एक घंटे तक गूंजेगा मंत्रों का पावन नाद

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 11:07 AM (IST)

Kashi Vishwanath Mandir Mahashivratri News : काशी में इस बार महाशिवरात्रि पर कुछ ऐसा होने जा रहा है जो सदियों तक याद रखा जाएगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने सनातन परंपराओं को पुनर्जीवित करते हुए समस्त ब्रह्मांड की शक्तियों को बाबा के विवाह में शामिल होने का न्योता भेजा है। पहली बार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से समस्त देवी-देवताओं और सनातन शक्तियों को विधिवत निमंत्रण पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। मान्यता है कि बाबा विश्वनाथ के विवाह उत्सव में शामिल होने के लिए सभी दैवीय शक्तियां सूक्ष्म रूप में काशी पधारती हैं।

महाशिवरात्रि की पावन बेला पर काशी विश्वनाथ धाम का कोना-कोना एक घंटे तक निरंतर वेदमंत्रों और पावन मंत्रों के सस्वर पाठ से गुंजायमान रहेगा। इस मंत्रनाद का उद्देश्य ब्रह्मांड की सात्विक ऊर्जा को जागृत करना और विश्व कल्याण की कामना करना है। इस महा-आयोजन के लिए खास तौर पर मंत्रों और श्लोकों का चयन किया गया है, जिनका उच्चारण उच्च कोटि के वैदिक विद्वान करेंगे। शंखनाद और डमरू की ध्वनि के बीच यह मंत्रोच्चार भक्तों को एक अलग ही आध्यात्मिक धरातल पर ले जाएगा। इस बार काशी और मथुरा का अनूठा संगम भी देखने को मिलेगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर से बाबा विश्वनाथ के लिए विशेष उपहार और लाडली जी की चुनरी भेजी गई है, जिसे महाशिवरात्रि पर अर्पित किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए क्या है खास ?
36 घंटे अनवरत दर्शन: 15 फरवरी की मंगला आरती से लेकर 16 फरवरी की रात तक मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुले रहेंगे।

भव्य 'शिव बारात': शाम को निकलने वाली बाबा की बारात में इस बार विशेष झांकियां और पारंपरिक वाद्ययंत्रों का संगम होगा।

आधुनिक सुरक्षा: पूरे धाम परिसर में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी, ताकि भक्त शांतिपूर्वक इस दिव्य मंत्रनाद का हिस्सा बन सकें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News