Kashi Vishwanath Temple news : देशव्यापी आस्था का संगम बना काशी विश्वनाथ, 18 मंदिरों ने भेजा खास उपहार

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 10:38 AM (IST)

Kashi Vishwanath Temple news : महाशिवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम केवल वाराणसी की नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का संगम बन गया है। इस वर्ष एक अनूठी पहल के तहत देश के 18 प्रमुख मंदिरों ने बाबा विश्वनाथ के विवाह उत्सव के लिए विशेष उपहार और पूजन सामग्री भेजी है, जो भारतीय सांस्कृतिक एकता का एक जीवंत संदेश दे रही है। मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से बाबा विश्वनाथ के लिए विशेष प्रसाद, श्रृंगार सामग्री, लड्डू और सूखे मेवे भेजे गए हैं।

ब्रजवासियों की ओर से भेजे गए इन उपहारों का काशी धाम में शंखध्वनि और डमरूओं की गूंज के साथ भव्य स्वागत किया गया। जम्मू स्थित श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी बाबा के दरबार के लिए माता की चुनरी, दुपट्टा, चांदी के सिक्के और विशेष प्रसाद भेजा है। तमिलनाडु के कई ऐतिहासिक मंदिरों ने इस उत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उपहारों के लिखित प्रस्ताव और सामग्रियां भेजी हैं। मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धि विनायक मंदिर ने भी इस महाशिवरात्रि के लिए विशेष भेंट प्रेषित की है।

क्यों खास है यह आयोजन ?
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अनुसार, यह पहल सनातन एकता को मजबूत करने के लिए की गई है। पहली बार देश के इतने बड़े और प्रतिष्ठित मंदिर एक-दूसरे के उत्सवों में इस प्रकार सक्रिय रूप से उपहारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं। न्यास ने आश्वस्त किया है कि भविष्य में जब इन 18 मंदिरों में बड़े उत्सव होंगे, तब काशी विश्वनाथ धाम की ओर से भी विशेष भेंट भेजी जाएगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News