June Horoscope: जून में इन ग्रहों की बदलेगी चाल, इन राशियों को मिलेगा भौतिक सुख-सुविधाओं का पूरा आनंद

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 12:23 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

June Horoscope: जून का महीना ग्रह-गोचर के लिहाज से काफी लाभदायक रहने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों का विशेष महत्व होता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिससे कई राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं। जून के महीने में ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। 1 जून को मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे। 12 जून को शुक्र वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। फिर 14 जून को बुध ग्रह मिथुन राशि में परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रहों के राजा सूर्य भी 15 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। अंत में 29 जून को शनि ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री करने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कि जून का महीना किन तीन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।

PunjabKesari June Horoscope
Aries Horoscope मेष राशि
जून का महीना मेष राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इस राशि के छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।

PunjabKesari June Horoscope

Leo Horoscope सिंह राशि
जून के महीने में सिंह राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। वाहन और संपत्ति की खरीदारी करने की इच्छा पूरी होगी।

PunjabKesari June Horoscope
Sagittarius Horoscope धनु राशि
जून का महीना आपके के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं का पूरा आनंद लेंगे। इस राशि के युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। भाग्य का साथ मिलने से मन पूरे माह प्रसन्न रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News