January 2024 Libra Horoscope: तुला राशि के लिए जनवरी महीने का राशिफल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 03, 2024 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

January 2024 Libra Horoscope: आज बात करेंगे कि तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जनवरी का महीना ? केंद्रीय प्रभाव बहुत पॉजिटिव है। शुक्र और बुध दूसरे भाव में हैं। सूर्य और मंगल तीसरे भाव में हैं और ये गोचर बेहद ही शुभ है। शनि पंचम भाव हैं और ये गोचर ठीक-ठाक है। शनि 2024 में चांदी के पाए में रहेंगे। गुरु सातवें भाव में है और ये गोचर शुभ है। सिर्फ केतु ही अशुभ है। बुध 7 जनवरी को चेंज हो जाएंगे और धनु राशि में चले जाएंगे। सूर्य 14 जनवरी के दिन मकर संक्रांति के दिन चेंज हो जाएंगे। शुक्र 18 जनवरी को आगे धनु राशि में चले जाएंगे। बुध और सूर्य शुभ नहीं रहेंगे।

How will be the month of January in terms of karma and income कर्म और आय के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना
दशम स्थान का स्वामी महीना चढ़ते ही शुभ गोचर में आ गया। आय भाव का स्वामी शुभ गोचर में बैठा हुआ है इसके ऊपर गुरु की दृष्टि है। धन भाव के स्वामी मंगल हैं। शुभ भाव में दो शुभ ग्रह हैं। मनी के फ्लो में कोई दिक्कत नहीं आएगी। नया कारोबार शुरू करने के लिए समय सही है। हो सके तो कोई भी काम 14 जनवरी के बाद करें।

How will be the month of January in terms of relationships रिलेशनशिप के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना
तुला राशि में जातक को शादीशुदा हैं। मंगल अपने भाव से नौवें भाव में चल रहे हैं। जब कोई ग्रह अपने भाव से नौवें भाव में जाता है। ये गोचर बढ़िया है। इस भाव के ऊपर शनि की दृष्टि पड़ रही है। एक भी पाप ग्रह इसके ऊपर दृष्टि नहीं डाल रहे हैं। पार्टनर के साथ समय बढ़िया रहेगा। फरवरी महीने में मंगल उच्च के हो जाएंगे। तब हो सकता है थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। चंद्रमा पंचम भाव को एक्टिवेट कर रहे हैं। शुक्र और बुध शुभ गोचर में हैं। शुक्र लग्नेश में हैं और शुभ गोचर में हैं। लिहाजा आपको पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है। जो संतान के इंतज़ार में हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।

How will be the month of January in terms of health सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना
गुरु चंद्रमा को देख रहे हैं। राशि का स्वामी दूसरे भाव में है। इसके ऊपर कोई पाप प्रभाव नहीं है। लग्न के लिए समय बहुत ज्यादा बढ़िया है। छठे भाव का स्वामी केंद्र में चला गया है और इसके ऊपर कोई भी पाप प्रभाव नहीं है। इसलिए सेहत को लेकर कोई बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। ड्राइविंग करते समय ध्यान रखें।

How will be the month of January in terms of studies स्टडी के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना
गुरु लग्न को देख रहे हैं और बुध शुभ गोचर में हैं तो पढ़ाई के लिए समय बेहतरीन रहेगा। मन पढ़ाई में लगेगा। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए आगे जाना चाहते हैं उनके लिए समय सही रहेगा। शनि के ऊपर कोई पाप प्रभाव नहीं है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News