Jagannath Rath yatra 2022 Update: Mp के श्री राधाकृष्ण मंदिर में धूमधाम से निकाली गई रथयात्रा

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 01:32 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कोण्डागांव: विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा पूरे देश में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता है। इस पावन पर्व में पूरे क्षेत्र की कल्याण व समृद्धि के कामनाओं के साथ प्रतिवर्ष रथ यात्रा निकाली जाती है जो इस वर्ष 01 जुलाई शुक्रवार को जुगानी कलार में स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर से धूमधाम से जगन्नाथ प्रभु की रथ यात्रा निकाली गई।
PunjabKesari Jagannath Rath yatra 2022, Jagannath Rath yatra 2022 Mp, Jagannath Rath yatra 2022 Update, Jagannath Rath yatra 2022 in Mp,  श्री राधाकृष्ण मंदिर मध्यप्रदेश,  Radha Krishna Mandir Mp, Dharmik Sthal, Religious Concept, Dharm
जुगानी सहित आस पास से आए भक्तगण ने ढोल करताल की धुन पर जगन्नाथ देव के जयकारे के साथ रथयात्रा में शरीक हुए और आनंद का उपभोग किया। इस दौरान भक्तजन कृष्ण धुन पर नाच गाना करते रहे। मौके पर राधाकृष्ण मंदिर से खिचड़ी प्रसाद व रथ पर से फल व अन्य प्रसाद का वितरण किया गया।

PunjabKesari Jagannath Rath yatra 2022, Jagannath Rath yatra 2022 Mp, Jagannath Rath yatra 2022 Update, Jagannath Rath yatra 2022 in Mp,  श्री राधाकृष्ण मंदिर मध्यप्रदेश,  Radha Krishna Mandir Mp, Dharmik Sthal, Religious Concept, Dharm
पिछले वर्ष कोरोना काल के चलते भक्तो की भीड़ कम रही लेकिन इस वर्ष स्थानीय लोग सहित आस पास गांव के भक्त जन प्रभु के दर्शन करते नजर आ रहे थे। यही नही अन्य जिले व राज्य से भक्तजन भी दर्शन करने  पहुंचे थे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari


विधिवत राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात भगवान जगन्नाथ के रथ को भक्तों द्वारा हर्षोउल्लास के साथ रस्सी खींचकर एक किमी दूर एक स्तिथ एक अन्य मंदिर जिसे प्रभु के मौसी का घर कहा जाता हैं वह तक खिंचकर भक्तो ने पहूंचाया। 
PunjabKesari Jagannath Rath yatra 2022, Jagannath Rath yatra 2022 Mp, Jagannath Rath yatra 2022 Update, Jagannath Rath yatra 2022 in Mp,  श्री राधाकृष्ण मंदिर मध्यप्रदेश,  Radha Krishna Mandir Mp, Dharmik Sthal, Religious Concept, Dharm
मंदिर समिति के लोगो ने बताया की एक सप्ताह तक वहां पर भगवान श्री कृष्ण, भाई बलराम ,और सुभद्रा , तीनों देवों का मौसी घर में पूजा पाठ चलते रहता है तत्पश्चात पुनः रथ को खिंचकर मुख्य मंदिर तक लाया जाता है। इस दौरान फरसगांव पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार भक्तों के भीड़ को व्यवस्थित करते हुए आवागमन दुरुस्त करने में जुटे रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News