आप का राशिफल- 08 मार्च, 2020

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2020 - 09:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 
आज 8 मार्च, 2020 रविवार फाल्गुन शुक्ल तिथि चतुर्दशी (8-9 मार्च मध्य रात 3.04 तक) तथा तदोपरांत तिथि पूर्णिमा। विक्रमी सम्वत् : 2076, फाल्गुन प्रविष्टे 25, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 18 (फाल्गुन), हिजरी साल: 1441, महीना: रज्जब, तारीख: 12, सूर्योदय: 6.50 बजे, सूर्यास्त: 6.27 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: आश्लेषा (प्रात: 6.52 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मघा जो अगले दिन (9 मार्च) प्रात: 4.10 तक रहेगा। योग: सुकर्मा (रात 9.11 तक) तथा तदोपरांत योग धृति। चंद्रमा कर्क राशि पर (प्रात: 6.52 तक) तथा तदोपरांत सिंह राशि पर प्रवेश करेगा। प्रात: 6.52 तक जन्मे बच्चे को आश्लेषा नक्षत्र की तथा तदोपरांत प्रात: 6.53 से लेकर अगले दिन (9 मार्च) प्रात: 4.10 तक मघा नक्षत्र की पूजा लगी रहेगी, भद्रा प्रारम्भ (8-9 मध्य रात 3.04 पर)। इसके अलावा अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्ल्कि करें। 
PunjabKesari, Horoscope, daily horoscope, Rashifal, today horoscope, rashifal live, punjab kesari, Horoscope news in hindi, zodiac signs, Rashifal in hindi
पर्व, दिवस तथा त्यौहार: महेश्वर व्रत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।
दिशा शूल: पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए।
राहू काल: सायं साढ़े चार से छह बजे तक।

हिंदू धर्म में महेश्वर व्रत भगवान शिव को समर्पित है। भविष्यपुराण के अनुसार उमा महेश्वर व्रत मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को रखा जाता है लेकिन नारदपुराण के अनुसार भाद्रपद की पूर्णिमा के दिन उमा महेश्वर व्रत मनाया जाता है। उमा महेश्वर व्रत स्त्रियों के लिए विशेष महत्त्व रखता है। यह व्रत बुद्धिमान संतान, सुवर्ण वस्त्र और सौभाग्य देने वाला होता है।
 
इस दिन भगवान शिव के अर्धनारी स्वरूप की पूजा की जाती है। इसे स्त्रियों के लिए माने गए श्रेष्ठ व्रतों में से एक माना जाता है। यह व्रत हर माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को भी रखा जाता है। लेकिन मार्गशीर्ष माह में इसका अधिक महत्व होता है।
PunjabKesari, Maheshwar Vrat, मेहश्वर व्रत
हर साल 8 मार्च को अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। हर साल इस मौके पर अलग-अलग थीम भी रखी जाती है। इसी थीम पर इसे मनाया जाता है। इस साल महिला दिवस की थीम I am Generation Equality: Realizing Women's Rights रखा गया है। महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इंटरनेशनल वुमन्स डे महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News