Happy Navratri 2019: अपनी राशिनुसार करें इस देवी की उपासना

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2019 - 08:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
इस बार शारदीय नवरात्रि 29 सितंबर यानि कि कल से शुरू हो चुके हैं। इस दौरान मां की पूजा पूरे 9 दिनों तक की जाती है। कहते हैं कि लोग मां को खुश करने के लिए कई तरह के उपाय व उनका पूजन करते हैं। इसके साथ ही वे मंदिरों या घरों में भी मां की साधना करते है। लेकिन आज हम आपको आपकी राशि के अनुसार बताएंगे कि किस देवी की आराधना करने से आपके सारे बिगड़े काम बनने लगेगें।  

मेष राशि : इस राशि के जातक भगवती तारा, नील-सरस्वती या माता शैलपुत्री की साधना करें।
PunjabKesari
वृषभ राशि : इस राशि के जातक भगवती षोडशी-श्री विद्या की साधना करें या माता ब्रह्मचारिणी की।

मिथुन राशि : इन्हें माता भुवनेश्वरी की या माता चन्द्रघंटा की उपासना करनी चाहिए।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को माता कमला अथवा माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।

सिंह राशि : इन्हें माता पीताम्बरा या माता कालरात्रि की उपासना करनी चाहिए।

कन्या राशि : इन्हें माता भुवनेश्वरी या माता चन्द्रघंटा की उपासना करनी चाहिए।
PunjabKesari
तुला राशि : इन्हें श्री विद्या में माता षोडशी या माता ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि : इन्हें भगवती तारा या माता शैलपुत्री की उपासना करनी चाहिए।

धनु राशि : इन्हें माता मंगला या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।

मकर राशि : इन्हें माता जयंती या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।

कुंभ राशि : इन्हें माता भद्रकाली या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।
PunjabKesari
मीन राशि : इन्हें माता कमला या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News