यात्रा पर जाने से पहले इन हनुमान मंत्रों का करें जप तो सफल होगी यात्रा

punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 03:32 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
शनिवार के दिन शनि देव के साथ साथ हनुमान जी की आराधना भी अति फलदायी मानी जाती है। बल्कि कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति किसी कारण वश इस दिन शनि देव की पूजा करने से चूक जाएं, पर बजरंगबली की पूजा कर ले तो उसे अशुभ फल प्राप्त नहीं होते। ज्योतिष व धार्मिक शास्त्रों में प्रत्येक देवी-देवता से जुड़े रहस्य, उपाय तथा मंत्र आदि के बारे में बताया है। जिसमें  आज हम आपको बताने जा रहे हैं, हनुमान जी से जुड़े खास मंत्रों के बारे में। कहा जाता कोई व्यक्ति किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए किसी प्रकार की यात्रा करते हैं, तो उस दौरान हनुमान जी के निम्न मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए। 

हनुमान जी से जुड़े निम्न मंत्र पढ़कर घर से निकलेंगे तो यात्रा सफल और सुरक्षित होगी-

मंत्र :- रामलखन कौशिक सहित, सुमिरहु करहु पयान। लच्छि लाभ लौ जगत यश, मंगल सगुन प्रमान।।

मंत्र :- प्रविसि नगर कीजे सब काजा। हृदय राखि कौसल पुर राजा।।

ज्योतिष शास्त्री के अनुसार जिस व्यक्ति को जिस स्थान की यात्रा करनी हो, वहां पहुंचते ही उक्त मंत्र 7 बार जपें, और उस स्थान से लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। 

इसके अतिरिक्त अधिक प्रभाव प्राप्त पाने के लिए उक्त मंत्र का हनुमान जी के मंदिर में एक हजार आठ (1008) बार जपकर इसे सिद्ध कर लें। इसके उपरांत जब भी यात्रा पर जाएं, उक्त 7 मंत्र सात बार बोलकर घर से निकलें। इससे निश्चिता सफलता प्राप्त होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News