Gurudwara Rakab Ganj Sahib : गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में लिफ्ट सुविधा शुरू
punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 08:48 AM (IST)
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में लिफ्ट सुविधा की शुरुआत की गई। यह जानकारी देते हुए कमेटी के प्रधान सरदार हरमीत सिंह कालका और जनरल सेक्रेटरी सरदार जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि इस लिफ्ट के लिए सेवा आनंद परिवार द्वारा की गई है और उनका यह प्रयास सराहनीय है।
उन्होंने बताया कि कार सेवा वाले बाबा बचन सिंह और बाबा सुरिंदर सिंह की निगरानी में लिफ्ट लगाने की सेवा की गई है, जिसके लिए कमेटी हमेशा बाबा जी की आभारी रहेगी। वह बोले, जिन संगतों को सीढिय़ां चढक़र गुरु घर के दर्शन करने में कठिनाई होती थी, वे अब लिफ्ट के माध्यम से गुरुद्वारा साहिब तक पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब और गुरु तेग बहादुर के स्थान के दर्शन कर सकेंगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
