Fitkari Vastu Tips: सुख-शांति के साथ धन-सम्पदा में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

punjabkesari.in Saturday, Jul 19, 2025 - 07:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Fitkari Vastu Tips: अगर आपके घर या ऑफिस में किसी भी प्रकार की वास्तु सम्बन्धी समस्या है तो उसे दूर करने के लिए आज ही 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा लेकर उसे घर या ऑफिस के हर कमरे या कोने में रख दें जहां किसी और की जल्दी से नजर नहीं जाती हो। इससे विभिन्न वास्तु दोषों से होने वाली परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा और आपके घर में सुख-शांति के साथ धन-सम्पदा में भी वृद्धि होगी।

PunjabKesari Fitkari Vastu Tips
ध्यान रहे कि कुछ-कुछ दिनों में जब फिटकरी का रंग बदलने लगे तो उसे नई फिटकरी से बदल दें। इससे विभिन्न वास्तु सम्बन्धी होने वाली परेशानियों में कमी आएगी और सुख-शांति के साथ धन-सम्पदा में भी वृद्धि होगी।

PunjabKesari Fitkari Vastu Tips

अगर सोने से पहले काले कपड़े में फिटकरी बांधकर सिरहाने पर तकिए के नीचे रखें तो बुरे सपने नहीं आते और अज्ञात भय से मुक्ति मिलती है।

धन लाभ के लिए भी फिटकरी का उपाय कारगर हो सकता है। इसके लिए घर में पोछा लगाते समय फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही कभी-कभी नहाने वाले पानी में भी फिटकरी डाल सकते हैं।

PunjabKesari Fitkari Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News