February 2024 Aries Horoscope: मेष राशि के लिए फरवरी महीने का मासिक राशिफल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 23, 2024 - 12:55 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

February 2024 Aries horoscope मेष राशि: आज बात करेंगे मेष राशि के लिए फरवरी का महीना कैसा रहने वाला है ? कैसी रहेगी उनकी हेल्थ, कैसा रहेगा कारोबार, कैसी रहेगी इनकम, कैसा रहेगा रिलेशनशिप और स्टूडेंट्स के लिए स्टडीज कैसी रहेगी। लेकिन सबसे पहले यह बताएंगे कि गोचर किस तरीके से काम करेगा और गोचर का जो फल है वह आपको किस तरीके से मिलेगा। चंद्रमा के ऊपर से गुरु का गोचर हो रहा है। चंद्रमा के ऊपर गुरु का गोचर इसलिए शुभ नहीं माना जाता क्योंकि गुरु बारहवें भाव के भी स्वामी हैं। जब बारहवें भाव का स्वामी गुरु चंद्रमा के ऊपर से गुजरता है तो 12वें भाव के प्रभाव लेकर आता है। 12वां भाव शुभ भाव नहीं है इसलिए चंद्रमा के ऊपर से गुरु का गोचर अच्छा नहीं माना जाता। कई मायनों में अच्छा है कई मायनों में बढ़िया नहीं है।

छठे भाव में केतु का गोचर हो रहा है यह गोचर शुभ है। चंद्रमा भी पहली फरवरी को छठे भाव में यह भी गोचर शुभ है। मंगल, शुक्र और बुध नौवें भाव से गोचर कर रहे हैं। इनमें से शुक्र का गोचर शुभ है। बुध और मंगल का गोचर शुभ नहीं है। सूर्य दशम भाव में, यह गोचर शुभ है और 11वें भाव में शनि का गोचर शुभ है। राहु 12वें भाव में शुभ नहीं है। पहली फरवरी को बुध पोजीशन चेंज कर लेंगे शाम के समय बुध कर्म स्थान में आ जाएंगे और आपके लिए शुभ हो जाएंगे। कर्म के कारक ग्रह अभी बुध है। यह शुभ होना आपके लिए अच्छा है कर्म के लिहाज से। मंगल अगला गोचर करेंगे 5 फरवरी को। यहां पर आकर मंगल दिग्बली हो जाएंगे। हालांकि मंगल का गोचर 3,6,11 में अच्छा होता है लेकिन इसके बावजूद चूंकि मंगल यहां पर आकर दिग्बली हो जाते हैं और सूर्य भी यहां पर दिग्बली हो जाते हैं। यह यहां पर बुध तीसरे ग्रह हैं जो यहां पर आकर बैठ जाएंगे। तो इस लिहाज से ये चीजें अच्छी हो जाएंगी। कुछ न कुछ आपको उसका बेनिफिट मिलेगा और 12 फरवरी को यहां पर आ जाएंगे। शुक्र का दसवां भाव जो आपके कर्म का भाव है, नौकरी का भाव है, कारोबार का भाव है। 

फरवरी के मिड तक यहां पर चार ग्रह आ जाएंगे लेकिन 13 फरवरी को सूर्य अलग होंगे और आगे निकल जाएंगे। शनि यहां पर वृद्धि वाले भाव के स्वामी हैं। वृद्धि वाले भाव में बैठे हुए हैं और आय भाव के स्वामी हैं। आय भाव के स्वामी के साथ कर्म भाव का स्वामी जाकर बैठ जाएगा। वहां पर भी आपके लिए यह स्थिति अच्छी हो जाएगी। कर्म स्थान और आय स्थान का स्वामी दोनों का ही शनि है। शनि चंकूि 11वें भाव में बैठे हैं इसलिए आय के भाव से अच्छे हैं। शनि जिस भाव में बैठते हैं, उस भाव को मजबूज कर देते हैं। उस लिहाज से शनि की स्थिति अच्छी है। तो यहां पर शनि निश्चित तौर पर आपको 11वें के फल जरूर देंगे। 10वें के भी फल देंगे। यह स्थिति आपके लिए अच्छी हो जाएगी और ज्यादा अच्छी स्थिति इसलिए है क्योंकि शनि के ऊपर कोई पाप प्रभाव नहीं आ रहा। न राहु देख पा रहे हैं, न केतु देख पा रहे हैं, न मंगल देख पा रहे हैं। सूर्य यहां पर आकर युति कर रहे हैं सूर्य इसको अस्त भी करेंगे लेकिन वो कुछ दिन के लिए होगा। 

यहां पर शनि चूंकि आय भाव के स्वामी हैं। गुरु यहां पर बैठकर भाग्य, पंचम और सप्तम स्थान को दृष्टि दे रहे हैं। तो गुरु ने यह त्रिकोण के भाव को और केंद्र का भाव एक्टिव किया हुआ है। अपनी दृष्टि से गुरु की दृष्टि हमेशा अच्छी होती है। इसका मतलब यह है कि फरवरी के महीने में जो भी आप काम करेंगे। भाग्य स्थान पर गुरु की दृष्टि है। यह गुरु का अपना भाव है। गुरु इस भाव के कारक भी हैं और स्वामी भी हैं। इस भाव के ऊपर कोई भी पाप ग्रह न सूर्य देख रहे हैं, न शनि देख रहे हैं, न मंगल देख रहे हैं, न राहु देख रहे हैं, न केतु देख रहे हैं। मंगल 5 तारीख तक यहां पर हैं चूंकि मंगल लग्नेश है इसलिए शुभ है आपके लिए तो यहां पर भाग्य आपका साथ देता हुआ नजर आएगा। फरवरी महीने में कोई भी आप काम करेंगे उसमें आपको निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। 

How will your business be in the month of February फरवरी महीने में आपका व्यापार कैसा रहेगा
गुरु की दृष्टि के कारण यह आपको लगातार यहां पर सफलता दिलाने का काम करेगा। मंगल यहां पर चूंकि पराक्रम का कारक है और उच्च का होकर दशम स्थान और कर्म स्थान में बैठ गया है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ जाएगा। आप कोई भी कारोबार करेंगे उसके सफलता प्राप्त होगी। मंगल की यहां पर उपस्थिति और 13 फरवरी तक सूर्य की भी यहां पर उपस्थिति निश्चित तौर पर फायदा देखने को मिलेगा। दो शुभ ग्रह यहां पर शुक्र और बुध भी हैं। बुध यहां से अपने भाव से पंचम में बैठे हैं। यह स्थिति भी एक तरीके से अच्छी है आपके लिए कर्म और आय के लिहाज से फरवरी का महीना अच्छा रहेगा। 

How will your relationship be in the month of February फरवरी महीने में आपका रिलेशनशिप कैसा रहेगा
गुरु चूंकि सप्तम को दृष्टि दे रहे हैं। सप्तम स्थान शादी का स्थान होता है। मैरिटल रिलेशनशिप यहीं से देखा जाता है तो यहां पर गुरु का प्रभाव होने के कारण आपके लिए मैरिटल लाइफ अच्छी रहेगी। शुक्र यहीं पर रहेंगे 12 फरवरी तक। यानी सप्तम भी शुक्र के प्रभाव में सप्तमेश भी गुरु के प्रभाव में गुरु के प्रभाव में दोनों आ गए हैं। शुक्र शादी के कारक भी हैं महिलाओं के लिए। गुरु हसबैंड के कारक हैं, तो दोनों का नव पंचम योग बनना कपल्स के लिए यानी कि जो मैरिड लोग हैं उनके लिए एक तरीके से अच्छा है। दोनों शुक्र और गुरु दोनों ही शादी के कारक हैं। महिलाओं के लिए हस्बैंड शादी के कारक है। पुरुषों के लिए पत्नी के कारक है, तो यहां पर नव पंचम में आ जाना एक तरीके से अच्छी स्थिति है। यह मैरिटल रिलेशनशिप को अच्छा रखेगा। लेकिन एक चीज थोड़ी दिक्कत वाली जरूर है  मंगल यहां पर आपकी राशि को देखेंगे हालांकि मंगल की यह खुद की अपनी राशि है अपने भाव को देखेंगे।शनि के गोचर के कारण आपको थोड़ा सा अग्रेशन आ सकता है। खास तौर पर मंगल जब राशि बदलेंगे 5 फरवरी के बाद तो कोशिश करिएगा कि अपना टेंपरामेंट थोड़ा सा कूल रखिए अन्यथा कहीं न कोई मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है। 

सिंगल लोगों के लिए 13, 14 फरवरी के आस-पास का समय सही रहेगा। चंद्रमा पंचम को एक्टिव कर देंगे। गुरु यहां पर पहले से देख रहे हैं। पार्टनर के साथ डिनर जा सकते हैं, ड्राइव पर जा सकते हैं, कहीं मूवी जा सकते हैं। ये समय वैलेंटाइन डे के आस-पास का समय है। इस बीच सूर्य अपने घर को देखना शुरु करेंगे। वो उस भाव को प्रोटेक्शन देना शुरू कर देंगे। पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। चंद्रमा जहां पर देखते हैं वहां पर उस भाव को एक्टिवेट करते हैं। मंगल की दृष्टि की वजह से कुछ जातकों को पार्टनर के साथ मन-मुटाव देखने को मिलेगा। 

How will be the month of February in terms of health सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा फरवरी का महीना
सेहत के लिहाज से चीजें अच्छी हैं। शुक्र बुध की राशि में हैं। केतु छठे भाव में और बुध शुभ गोचर में हैं। पहली फरवरी से ही शुभ गोचर में आ जाएंगे। केतु का छठें का गोचर अच्छा होता है। अष्टम भाव दुर्घटना का भाव होता है। यह अचानक से  नुकसान का भाव है। लंबी बीमारी का भाव है। यहां पर राहु देख रहे हैं और शनि भी देख रहे हैं तो यह भाव एक्टिव है। गाड़ी चलाते वक्त ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी। हालांकि मंगल उच्च के हैं और जब उच्च के हो जाते हैं तो गुस्सा ज्यादा आता है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है। 

How is the month of February going to be for students स्टूडेंट्स के लिए फरवरी का महीना कैसा रहने वाला है
स्टूडेंट्स के लिहाज से देखें तो गुरु चूंकि चंद्रमा के ऊपर से हैं। पंचम को देख रहे हैं और पंचम भाव के कारक भी हैं। पंचम से हाई स्टडीज भी आती है। बुध चौथे भाव को देख रहे हैं। यहां से भी स्टडीज देखते हैं। स्कूल वाली जो भी स्टडीज है वो सारी यहीं से आती है। बुध की दृष्टि चौथे भाव के ऊपर, गुरु का केंद्रीय प्रभाव चौथे भाव के ऊपर, गुरु की दृष्टि पंचम भाव के ऊपर तो दोनों ग्रहों का केंद्र में आ जाना एक तरीके से स्टूडेंट्स के लिए अच्छा है। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। गुरु जो है वो प्रैक्टिकल नॉलेज के कारक हैं। अप्लाइड नॉलेज यहीं से आती है और बुध स्टडी के कारक हैं।  तो दोनों ग्रह जो हैं वो आपकी मदद के लिए फरवरी महीने में एजुकेशन के तौर पर तैयार रहेंगे। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News