Dera Baba Barbhag Singh Maidi Mela: डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में शुरू हुआ होली मेला, उमड़े श्रद्धालु
punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 10:35 AM (IST)
अम्ब/ऊना : धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेला चल रहा है। मेले के दौरान बेरी साहिब में पावन निशान साहिब (झंडा) चढ़ाने की रस्म का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
अधिकारियों के अनुसार, 5-6 मार्च की मध्यरात्रि से पंजे का पवित्र प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा, जिसके बाद मेले का समापन होगा। मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भागीदारी और धार्मिक गतिविधियों का माहौल दर्शनीय बना हुआ है।
