Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए अभेद्य सुरक्षा कवच, दुश्मन के ड्रोन को पल भर में राख कर देंगी ये घातक एंटी-एयरक्राफ्ट गन्स!

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 10:30 AM (IST)

नई दिल्ली (विशेष) : श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है। 28 अगस्त तक कुल 57 दिन तक चलने वाली इस तीर्थयात्रा में लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यात्रा मार्गों पर एक सुदृढ़ रक्षा कवच बनाया गया है। 

सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजैंसियां मिलकर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। किसी भी तरह के ड्रोन आतंकी हमले को रोकने के लिए एकीकृत ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरसेप्टर सिस्टम (आईडीडीआईएस), लो लेवल लाइटवेट रडार (एलएलएलआर) और एल-70 तथा जेडयू एंटी एयरक्राफ्ट गन्स तैनात की गई हैं। ये प्रणालियां किसी भी हमलावर ड्रोन की पहचान करेंगी और उसका पीछा कर उसे नष्ट कर देंगी। 

अधिकारियों के अनुसार पूरे यात्रा मार्ग की लगातार हवाई निगरानी भी रखी जाएगी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News