श्री अकाल तख्त पर बुलाई मीटिंग में बेअदबी कानून का सच सामने आया : मजीठिया
punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 11:26 AM (IST)
चंडीगढ़ (अर्चना): शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि गत दिवस श्री अकाल तख्त साहिब पर बुलाई गई मीटिंग में बेअदबी कानून का सच सामने आ गया है।
इस मीटिंग को दुनिया भर में बैठे पंजाबियों ने देखा जिसमें पता चला कि ‘बेअदबी के खिलाफ लाए बिल’ पर बिना पढ़े ही हस्ताक्षर कर दिए गए।
मजीठिया ने आरोप लगाया कि इस खुलासे के बाद यह बात स्पष्ट हो गई कि पंजाब के अन्य मसलों को लेकर भी पंजाब सरकार के सभी विधायक और मंत्री गंभीर नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि बदलाव और इंकलाब की बातें करने वालों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सत्कार के मामले में अपने जमीर से काम नहीं लिया।
