Amarnath Yatra 2026: तवी रिवरफ्रंट पर टोकन वितरण के साथ शिवभक्तों का शंखनाद, जानें पहले दिन कैसे और कितने श्रद्धालुओं को मिली बाबा बर्फानी की राह
punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 11:48 AM (IST)
जम्मू (कमल): आखिरकार अमरनाथ यात्रा के इंतजार की घड़ियां सम्पन्न हुईं। अमरनाथ यात्रा के लिए टोकन बांटने का काम आधिकारिक तौर पर मंगलवार को शुरू हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू तवी रिवरफ्रंट रजिस्ट्रेशन सैंटर पहुंचे। तवी रिवरफ्रंट में निर्मित रजिस्ट्रेशन काऊंटरों पर सुबह 6 बजे से टोकन के लिए काम शुरू किया गया।
बताते चलें कि जिला प्रशासन ने इस जगह पर टोकन बांटने के लिए 10 काऊंटर बनाए हैं और पहले दिन कुल 1600 टोकन जारी किए गए। इनमें से 800 टोकन पारम्परिक पहलगाम रास्ते से जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए और 800 टोकन बालटाल रास्ते से जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए रखे गए हैं।
टोकन के बाद अब बुधवार से ‘ऑन-द-स्पॉट’ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जिसके बाद तीर्थयात्रियों को बेस कैम्प यात्री निवास में ठहराया जाएगा, जहां से 2 जुलाई से बालटाल और पहलगाम के लिए पहले जत्थे को रवाना कर दिया जाएगा। हजारों की तादाद में लोग सुबह से लाइनों में लगे।
