COVID-19: भारतीय अर्थव्यवस्था में Economic revival जनवरी 2021 से शुरू

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2020 - 05:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जालन्धर (धवन): पूरा विश्व कोरोना महामारी से जंग लड़ने में व्यस्त है। इसे देखते हुए देशों ने लॉकडाऊन की स्थिति अपनाई हुई है। जबकि कुछ ने प्रतिबंध व कुछ ने कर्फ्यू लगाया हुआ है। सामान्य हालात पैदा करने के लिए अब कई देशों ने धीरे-धीरे लॉकडाऊन में भारी राहत देनी शुरू कर दी है। कोरोना वायरस संकट कब तक चलेगा तथा अंतत: लोगों को इससे कब राहत मिलेगी इस संबंध में देश के प्रमुख ज्योतिषी संजय चौधरी के अनुसार राहू आद्र्रा नक्षत्र में 11 सितम्बर 2019 को प्रविष्ट हुए थे तथा 22 मई 2020 को राहू आद्र्रा नक्षत्र से बाहर निकलेंगे। उसके बाद विश्व में धीरे-धीरे सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में तेजी से कदम उठाए जाएंगे। प्रमुख देशों पर राहू के प्रभाव निम्रलिखित रहेंगे :

PunjabKesari COVID-19 Economic revival in Indian economy starts from January 2021
संयुक्त राज्य अमरीका
अमरीका को इस समय राहू की महादशा चल रही है जोकि 12वें घर में बैठा है। 12वां घर नुक्सान व खर्चों का होता है। शनि एक क्रूर ग्रह है जोकि अमरीका की कुंडली में छठे घर के ऊपर से संचार कर रहा है। छठा घर ऋण व लम्बी बीमारी से संबंधित होता है। अमरीका शनि की साढ़ेसाती से भी गुजर रहा है इसलिए इन सभी ग्रहों के प्रभाव के चलते मौजूदा परिस्थितियों से निकलने व सामान्य आर्थिक हालात पैदा करने में अमरीका को लगभग 2 वर्षों का समय लग सकता है। 12वां घर खर्चों तथा युद्ध से भी संबंधित होता है इसलिए अमरीका का चीन के साथ लम्बे समय के लिए व्यापार युद्ध भी शुरू हो सकता है।  PunjabKesari COVID-19 Economic revival in Indian economy starts from January 2021
भारत
भारत को चंद्रमा में शनि की अंतर्दशा सितम्बर 2019 से शुरू हुई है जोकि जुलाई 2021 तक चलनी है। गोचर के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था जनवरी 2021 से उबरनी शुरू होगी। इस वर्ष देश को सीमाओं पर अप्रत्याशित टकरवाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी बड़े नेता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पेश आ सकती हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था उभरेगी तो सही परन्तु धीरे-धीरे व अप्रत्याशित झटकों के साथ।

PunjabKesari COVID-19 Economic revival in Indian economy starts from January 2021
 
इंगलैंड
इंगलैंड को शनि महादशा में शुक्र की अंतर्दशा चल रही है जोकि उसकी कुंडली में मार्केश है। इंगलैंड के लिए खुशकिस्मती की बात यह है कि यह स्थिति 12 जून 2020 को खत्म हो रही है तथा अगली दशा सूर्य की होगी जोकि आत्मकारक ग्रह है। उसके बाद चंद्रमा की महादशा आएगी जोकि गजकेसरी योग में बैठा हुआ है इसलिए शेष विश्व की तुलना में इंगलैंड में रिकवरी तेजी से आएगी।

PunjabKesari COVID-19 Economic revival in Indian economy starts from January 2021
चीन
चीन इस समय साढ़ेसाती के प्रभाव से चल रहा है तथा उसे बुध की महादशा सितम्बर 2019 से शुरू हुई है। जोकि चीन की कुंडली में वक्री, अस्त तथा पापकर्तरी योग में बैठा हुआ है। जिससे लगता है कि चीन लम्बे समय के लिए व्यापार युद्ध में फंसने जा रहा है तथा उसके लिए आर्थिक रिकवरी आसान नहीं है। उसे कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 

PunjabKesari COVID-19 Economic revival in Indian economy starts from January 2021


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News