Christmas 2021: वास्तु के अनुसार Exchange करें गिफ्ट्स, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

punjabkesari.in Friday, Dec 24, 2021 - 03:37 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
दुनिया भर में भारत के एकता प्रस्त देश माना जाता है। बताया जाता है कि भारत में हर धर्म, जाति, समुदाय से जुड़े लोग निवास करते हैं। यही कारण है देश में हर धर्म आदि से जुड़े धार्मिक स्थल पाए जाते हैं। तो वहीं प्रत्येक धर्म से संबंधित पर्व भी यहां विभिन्न प्रकार से मनाए जाते हैं। अपनी इसी विशेषता के लिए भारत देश दुनिया भर के अन्य देशों में अधिक प्रसिद्ध है। जैसे कि हमने उपरोक्त जानकारी दी है कि यूं तो हमारे देश में कई त्यौहार आदि मनाए जाते हैं, परंतु आज हम बात करने जा रहे हैं क्रिसमस पर्व की। जिसे प्राचीन समय में तो केवल ईसाई धर्म के लोगों को मनाते हुए पाया जाता था। लेकिन बात करे वर्तमान समय की तो आज के समय में देश के लगभग हर कोने में इसको मनाने की प्रथा शुरू हो चुकी है। प्रत्येक वर्ष 25 दिंसबर को लोग एक दूसरे को कोई न कोई भेंट देकर क्रिसमस पर्व को मनाते हैं। 

इसके अलावा इस दिन घरों में क्रिसमस ट्री को लगाने की भी मान्यता है। लोग अपने घर इसे लाकर तरह तरह से सजाते हैं। तो वहीं इसके पास की तरह के अन्य गिफ्ट रखे जाते हैं, जिन्हें लोग क्रिसमस के शुभ मौके पर प्रियजनों व बच्चों में वितरित करते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि ये सारे गिफ्ट्स वास्तु के अनुसार तैयार किया जाए तो देने वाले और लेेने वाले दोनों को ही लाभ प्राप्त होता है। जी हां, वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में जानकारी दी गई है जिन्हे क्रिसमस के मौके पर अपने प्रियजनों को देना शुभ होता है, तो चलिए जानते हैं वास्तु से क्या हैं वो खास गिफ्ट्स-

वास्तु शास्त्र में लॉफिंग बुद्धा को बहुत ही सकारात्मक वस्तु माना जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि क्रिसमस के शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों आदि को लॉफिंग बुद्धा भेंट के रूपे में देना चाहिए। माना जाता है ये न केवल गिफ्ट लेने वाले के लिए बल्कि देने वाले के भी बेहद लकी साबित होता है। इससे जीवन में सकारात्मकता पैदा होती है। तो वहीं ये भी कहा जाता है जिस घर या ऑफिस में लॉफिंग बुद्धा होता है वहां कभी भी सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती। ध्यान रहे कि इसे घर व ऑफिस में पूर्व दिशा या सूर्योदय की दिशा में ही रखना चाहिए, अन्य किसी दिशा में इसे रखने से वैसे लाभ प्राप्त नहीं होते, जैसे कि कामना व्यक्ति करता है। 

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि क्रिसमस के मौके पर दोस्तों व रिश्तेदारों को प्रकृति और हरियाली युक्त तस्वीरें गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। इसके अलावा सुंदर व स्वच्छ वातावरण को दर्शाने वाली तस्वीरें भी भेंट कर सकते हैं। वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि इस तरह की तस्वीरें भेंट देने से आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होती है। साथ ही साथ परिवार के लोगों के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर फैमिली फोटो भी गिफ्ट कर सकते हैं। 

इसके अलावा क्रिसमस के मौके पर एकक दूसरे को चांदी से बनी चीज़ें जैसे सिक्का या किसी प्रकार की मूर्ति आदि भी दे सकते हैं। इससे भी जीवन में सकारात्मकता पैदा होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News