Chhath Puja 2026: छठ महापर्व के चलते सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, जानें कब से फिर शुरू होंगी कक्षाएं
punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2026 - 08:13 AM (IST)
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स) : छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली में सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को 16 नवम्बर को बंद रखने को कहा है। इसके अलावा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा।
स्कूलों में नियमित कक्षाएं 17 नवम्बर से फिर शुरू होंगी। इससे पहले दीपावली के अवसर पर दिल्ली के स्कूलों में 7 से 11 नवम्बर तक छुट्टियां घोषित की गई थीं। अब छठ पूजा को देखते हुए एक दिन का अतिरिक्त अवकाश दिया गया है। शिक्षा निदेशालय के निर्देश के अनुसार राजधानी के सभी संबंधित स्कूलों को इस आदेश का पालन करना होगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
