Daily horoscope : आज इन राशियों की बढ़ेगी आमदनी

punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2026 - 07:38 AM (IST)

मेष : यत्न करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में थोड़ी-बहुत पेशकदमी जरूर होगी, आम हालात भी बेहतर बने रहेंगे।

वृष: पूरा परहेज रखने के बावजूद पेट में कुछ न कुछ गड़बड़ी बनी रहेगी, मौसम के एक्सपोइयर के कारण भी तबीयत खराब रह सकती है।

मिथुन: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में रुचि, यत्न करने पर कोई प्रोग्राम सिरे चढ़ सकता है, मान-सम्मान की प्राप्ति।

कर्क: डरे-डरे मन तथा मनोबल में टूटन के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने में हिचकिचाहट महसूस करेंगे।

सिंह : प्रबल सितारा आपको हर फ्रंट पर दूसरों पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, इरादों में मजबूती रहेगी।

कन्या: किसी जायदादी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, मगर कोई पंगा भी उभर कर आपको परेशान रख सकता है।

आज का राशिफल 14 नवंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (14th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 14 नवंबर- इक परदेसी मेरा दिल ले गया...

Aaj Ka Good Luck (14th November 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Shaligram Tulsi Vivah Katha: एक श्राप जो बना वरदान, दैत्य पत्नी से श्रीहरि के मस्तक की शोभा बनने तक की पौराणिक कथा

तुला: मजबूत सितारा आपको हिम्मती-उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।

वृश्चिक: सितारा धन-लाभ वाला, भागदौड़ करने पर कोई कामकाजी बाधा-मुश्किल भी हटेगी, कामकाजी टूरिंग लाभप्रद रहेगी, आम हालात भी बेहतर बने रहेंगे।

धनु : व्यापार तथा कामकाज की दशा बेहतर, सुदृढ़ सितारे के कारण आप अपनी कारोबारी प्लानिंग को आगे बढ़ा सकते हैं।

मकर: सितारा नुकसान वाला, किसी के नीचे अपनी कोई पेमैंट भी न फंसने दें, सेहत में भी बिगाड़ पैदा होने का डर।

कुंभ: टीचिंग, कोचिंग, फोटो-वीडियोग्राफी, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपनी भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी।

मीन: समय सफलता तथा इज्जत-मान देने वाला, शत्रु भी कमजोर, तेजहीन रहेंगे, मगर अपने क्रोध पर कंट्रोल रखें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News