Chardham Yatra 2023:  केदारनाथ पैदल मार्ग पर हिमस्खलन, बद्रीनाथ हाईवे पर आया भारी मलबा

punjabkesari.in Friday, May 05, 2023 - 08:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर (स.ह.): केदारनाथ में लगातार बर्फबारी होने से पैदल मार्ग पर कई फुट बर्फ जमी हुई है। गुरुवार को दोपहर करीब ढाई बजे कुबेर और भैरव ग्लेशियर के बीच फिर हिमस्खलन हो गया। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

इससे मार्ग खुलने तक के लिए यात्रा को रोक देना पड़ा। इससे पहले बुधवार शाम को भी हिमस्खलन से मार्ग बंद हो गया था, जिसे बाद में खोल दिया गया। दूसरी ओर अपराह्न 3 बजे बद्रीनाथ हाईवे हेलंग के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से बंद हो गया। इस दौरान एक कार मलबे की चपेट में आ गई, जिससे 2 यात्री चोटिल हो गए। 

रास्ता बंद होने पर पुलिस प्रशासन ने यात्री वाहनों को जगह-जगह पड़ावों पर रोक दिया। इस दौरान करीब 5 कि.मी. तक लंबा जाम रहा।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News