Chanakya Niti:  जहां न हो ये 6 चीज़ें, उस जगह से मोड़ लेना चाहिए मुंह

punjabkesari.in Thursday, Feb 18, 2021 - 03:37 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
चाणक्य नीति सूत्र के अनुसार जो व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने की इच्छा रखता है उसे आचार्य चाणक्य की नीतियों को ज़रूर अपनाना चाहिए। जी हां, कहा जाता है चाणक्य की शिक्षाएं व्यक्ति को आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। यही कारण कि बहुत से लोग वर्तमान समय में भी इनकी नीतियों को अपनाते हैं। चाणक्य कहते हैं कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जो व्यक्ति इन बातों पर गंभीरता से ध्यान नहीं देता उसे सफलता मिलने में अधिक कठिनाई होती है। चलिए जानते हैं चाणक्य से कि व्यक्ति को किन स्थान को जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिए-

चाणक्य कहते हैं जहां पर राजा, व्यापारी, डाक्टर, विद्वान, वेदों का ज्ञाता और नदी न हो, उस स्थान को तुरंत छोड़ देना चाहिए। क्योंकि व्यक्ति के जीवन में इन सभी चीजों की बहुत जरूरत पड़ती है।

जहां पर राजा नहीं होता वहां संकट की स्थिति में न्याय नहीं मिलता, और ऐसी जगह पर कोई भी कभी भी शोषण कर सकता है। न ही नियम और कानून पर किसी का नियंत्रण होगा। ऐसे स्थिति में उस जगह के लोगों का जीवन हर समय खतरे में बना रहता है।

इसके बाद चाणक्य कहते हैं कि भौतिक जीवन में धन के बिना कुथ भी संभव नहीं है। अगर व्यापारी और सेठ नहीं होंगे तो कहीं से धन प्राप्त नहीं होगा
 
तो वहीं सत्य और गलत का भेद बताने के लिए एक विद्वान का होना बहुत ही आवश्यक होता है। शिक्षा और ज्ञान विद्वान से ही प्राप्त किया जा सकता है। और जब वेद का ज्ञाता नहीं होगा तो व्यक्ति मोह, माया और लालच के फेर में फंसा रहेगा। आखिर में चाणक्य कहते हैं कि नदी के न होने से अन्न का संकट बना रहता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News