Chanakya Niti: बिना शस्त्र, बिना शोर, चाणक्य की गुप्त नीतियां जो हर शत्रु को मात दें
punjabkesari.in Tuesday, May 20, 2025 - 11:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Chanakya Niti: भारत के महान रणनीतिकार, अर्थशास्त्री और शिक्षक आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र के लिए गूढ़ और प्रभावशाली सिद्धांत बताए हैं। वे कहते थे कि युद्ध केवल तलवारों से नहीं, बुद्धि और चतुराई से भी लड़ा जाता है। आज के समय में भी यदि किसी से प्रत्यक्ष लड़ाई न करनी हो और फिर भी शत्रु को परास्त करना हो, तो चाणक्य की नीतियां बेहद उपयोगी साबित हो सकती हैं। यहां हम जानेंगे कि बिना लड़ाई के दुश्मनों के छक्के कैसे छुड़ाए जा सकते हैं।
दुश्मन को कमज़ोर करने के लिए उसकी कमजोरी जानो
आचार्य चाणक्य कहते हैं शत्रु की दुर्बलता को जानकर ही उसके खिलाफ रणनीति बनानी चाहिए। यदि आप अपने विरोधी की कमजोरी जैसे उसका गुस्सा, लालच, या किसी विषय में अज्ञानता जान लेते हैं, तो आप बिना लड़े ही उसे मानसिक रूप से हरा सकते हैं।
धैर्य से करें शत्रु पर वार
चाणक्य कहते हैं कि अगर आप जल्दबाज़ी में फैसला करेंगे, तो नुकसान आपका ही होगा। अर्थात समय ही सबसे बड़ा दंड देता है। अगर आप धैर्य से काम लें और सही समय पर सही रणनीति अपनाएं, तो बिना लड़े भी आप शत्रु को पछाड़ सकते हैं।
कुशलता से करें बातें
परिस्थिति के अनुसार बोलना और चुप रहना, ये दोनों ही महत्वपूर्ण हथियार हैं। यदि आप अपने शब्दों से शत्रु को भ्रमित कर सकें, उसे अपने पक्ष में लाकर उसकी योजना को निष्फल कर सकें, तो युद्ध की कोई आवश्यकता नहीं होती।
शत्रु के मित्र बनें लेकिन सतर्क रहें
आप अपने विरोधी से सीधे न भिड़ सकें, तो आप उसकी मित्रता का मुखौटा पहन सकते हैं और उसकी योजनाएं पहले ही जानकर उन्हें निष्फल कर सकते हैं।
अपनी शक्ति और प्रतिष्ठा बढ़ाएं
यदि आप शक्तिशाली हैं चाहे वह ज्ञान की शक्ति हो, सामाजिक प्रतिष्ठा हो या आर्थिक स्थिति तो शत्रु आपसे लड़ने की हिम्मत नहीं करेगा। चाणक्य कहते हैं पहले अपनी और दुश्मन की ताकत का आकलन करें। यदि आप खुद को इतना मज़बूत बना लें कि दुश्मन डर के मारे हमला ही न कर सके, तो आपने बिना लड़े विजय पा ली।