Broken Glass Vastu Tips 2025: घर में कांच टूटना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है वास्तु और क्या करें तुरंत उपाय

punjabkesari.in Thursday, Dec 11, 2025 - 08:55 AM (IST)

Broken Glass Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद हर वस्तु हमारे जीवन पर प्रभाव डालती है। इन्हीं में से एक है कांच (Glass) जिसे हम रोज़ाना उपयोग करते हैं जैसे दर्पण (Mirror), कांच के गिलास, खिड़कियों के शीशे और शोपीस। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कांच के टूटने का सीधा संबंध ऊर्जा (Energy) से होता है? वास्तु बताता है कि कांच टूटने से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों संकेत मिल सकते हैं।

PunjabKesari Broken Glass Vastu Tips 2025

Good Signs When Glass Breaks घर में कांच टूटने के शुभ संकेत: वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि सामान्य परिस्थितियों में घर का कांच टूट जाए तो इसे समय बदलने और बाधाओं के दूर होने का संकेत माना जाता है।

सकारात्मक ऊर्जा का आगमन
अचानक कांच टूटना दर्शाता है कि घर पर मंडरा रही कोई नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो रही है।

आने वाली मुसीबतें टल सकती हैं
वास्तु मानता है कि टूटे कांच के माध्यम से बुरा प्रभाव घर में प्रवेश नहीं करता।

धन लाभ का योग
कुछ स्थितियों में कांच टूटना अचानक पैसे मिलने या अटके काम पूरे होने का संकेत माना गया है।

शुभ समाचार मिलने की संभावना
घर के बड़े-बुजुर्ग मानते हैं कि यदि बिना कारण कांच टूट जाए तो घर में कोई अच्छी खबर आ सकती है।

Bad Signs When Glass Breaks घर में कांच टूटने के अशुभ संकेत: कुछ खास अवसरों पर कांच टूटना दुर्भाग्य का संकेत भी माना जाता है।

शुभ कार्यों के दौरान कांच टूटना
शादी, पूजा, त्योहार, गृहप्रवेश या किसी शुभ अवसर पर कांच का टूटना अपशकुन माना जाता है।

नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश
शास्त्रों के अनुसार इस समय कांच टूटना घर में नकारात्मक ऊर्जा के सक्रिय होने का संकेत देता है।

PunjabKesari Broken Glass Vastu Tips 2025

Why Broken Glass Should Not Be Kept at Home घर में टूटे हुए कांच को रखना क्यों होता है अशुभ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटा हुआ कांच कभी भी घर में नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
घर में चिड़चिड़ापन, तनाव और लड़ाई-झगड़े बढ़ते हैं। इससे स्वास्थ्य से जुड़े दिक्कतें बढ़ सकती हैं। घर की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ता है। रिश्तों में दूरी और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। इसलिए टूटा कांच तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए।

PunjabKesari Broken Glass Vastu Tips 2025

Vastu Remedies for Broken Glass कांच टूट जाने पर तुरंत करें ये वास्तु उपाय
टूटा कांच तुरंत घर से बाहर निकालें कभी भी टूटे कांच को घर में न रखें। यह नकारात्मकता को बढ़ाता है।

घर में गंगाजल छिड़कें
जहां कांच टूटा है, उस जगह पर गंगाजल छिड़कना शुभ माना जाता है।

घर में कपूर जलाएं
कपूर (Camphor) नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करता है।

दर्पण (Mirror) सही दिशा में लगाएं
यदि दर्पण टूटा है, तो नया दर्पण लेते समय इसे उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है।

शीशे की वस्तुएं हमेशा साफ रखें
गंदा या धुंधला कांच भी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

कांच टूटना हमेशा अशुभ नहीं होता, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह कभी–कभी समस्याओं के समाप्त होने और सकारात्मक ऊर्जा के आगमन का संकेत भी दे सकता है लेकिन टूटा कांच घर में रखना बेहद अशुभ है, इसलिए इसे तुरंत हटा देना चाहिए और ऊपर बताए गए उपाय जरूर अपनाने चाहिए।

PunjabKesari Broken Glass Vastu Tips 2025

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News