Rented House Vastu Tips: किराए का घर बनेगा खुशियों का महल, बिना किसी तोड़-फोड़ के अपनाएं ये अचूक वास्तु उपाय

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 10:06 AM (IST)

Rented Home Tips: आज के दौर में शिक्षा, करियर और व्यापार की जरूरतों के चलते एक बड़ा वर्ग किराए के मकानों में निवास करता है। अक्सर लोगों को लगता है कि किराए के घर में वे वास्तु के अनुसार बदलाव नहीं कर सकते क्योंकि वहां तोड़-फोड़ की अनुमति नहीं होती। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिना किसी निर्माण कार्य के भी छोटे-छोटे बदलावों से घर की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है।

PunjabKesari Rented House Vastu Tips

सफाई से खुलेंगे तरक्की के द्वार 
कहीं भी किराए का घर लेने से पहले इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि उस जगह पर कौन सी एनर्जी अधिक एक्टिव है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किराए के घर में जो पहले रह कर गया होता है, उसकी पॉजिटिव व नैगेटिव एनर्जी दोनों का प्रभाव उस घर में होता है, जो वहां रहने वालों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में नए घर में शिफ्ट करने से पहले पूरे घर को साफ कर लें। गंगाजल अथवा गौ मूत्र का छिड़काव करें। मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, ॐ या शुभ-लाभ जैसे मांगलिक चिन्ह लगाना अत्यंत शुभ होता है।

PunjabKesari Rented House Vastu Tips

उत्तर-पूर्व दिशा में हो देव स्थान
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पूजा स्थल हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए क्योंकि शास्त्रों में इस स्थल को धन के देवता कुबेर का स्थान कहा गया है। जब भी किराए के मकान में या खुद के घर में सामान रखें तो इस दिशा को पूजा स्थल के लिए खाली रखें। खास ध्यान रखें कि इसे गंदा न रखें यहां साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। 

PunjabKesari Rented House Vastu Tips

दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें इस बात का ध्यान
इस दिशा में ज्यादातर ऐसा समान रखना चाहिए, जो कभी-कभी इस्तेमाल होता है। अगर घर में कोई भारी सामान है तो उसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

नींद और सेहत का संबंध 
इस बात का खास ध्यान रखें कि आपका बिस्तर ऐसी जगह हो जहां सोते समय आपका सिर दक्षिण दिशा में होना चाहिए और पैर उत्तर दिशा में। वास्तु के अनुसार जो व्यक्ति दक्षिण दिशा में पैर करके सोता है उसे मानसिक तनाव जैसी समस्याओं के गुज़रना पड़ता है।

पौधों से बढ़ाएं पॉजिटिविटी
सकारात्मक ऊर्जा फैलाने के लिए गमले में पौधे लगाएं। 2, 4 या 6 के जोड़े में पेड़ लगाएं, प्रतिदिन पौधों से सूखे पत्तों को तोड़ते रहें। खिड़कियों पर लटके हुए पौधे न रखें। वे सकारात्मक ऊर्जा को रोकते हैं। कांटेदार पौधे या पेड़ को न हटाया जा सके तो उनके साथ तुलसी का पौधा लगाएं।

PunjabKesari Rented House Vastu Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News