Mulberry Plant Vastu : घर में लगाएं शहतूत का पौधा, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले और तरक्की के रास्ते
punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 11:21 AM (IST)
Mulberry Plant Vastu : कुछ दिनों से देश के प्रधानमंत्री और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की कई तस्वीरें और वीडियोंज़ सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। जहां एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री मेलोनी को मेलोडी कैंडी देते हुए नज़र आए तो वहीं एक तस्वीर में में दोनों साथ में शहतूत का पौधा लगाते हुए नज़र आए। देशभर में इनकी तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई है। वास्तु शास्त्र में भी शहतूत के पेड़ को बेहद ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इसे घर में लगाने से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। कई मान्यताओं के अनुसार, इसे MONEY MAGNET भी कहा जाता है, क्योंकि माना जाता है कि जहां पर भी शहतूत का पेड़ फलता है वहां धन खींचा चला आता है। तो आइए जानते हैं शहतूत से जुड़ी कुछ खास बातें और इससे जुड़े फायदे के बारे में-

शहतूत का पौधा घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। शहतूत के पौधे की उम्र काफी लंबी होती है ऐसे में वास्तु के अनुसार, घर में जब इसे लगाया जाता है तो घर में स्थिरता बनी रहती है साथ ही माना जाता है कि परिवार के सदस्यों की उम्र भी लंबी होती है।
शहतूत का पेड़ मजबूत माना जाता है। कहते हैं इसकी जड़े जमीन में काफी गहरीई तक फैली होती है और यह चारों ओर फैलता है। ऐसे में इसे घर के आंगन में या खुली जगह में लगाएं। वास्तु के अनुसार, ठीक इसी प्रकार इसे घर में लगाने पर घर की आर्थिक स्थिति, व्यापार और नौकरी में स्थिरता आती है। माना जाता है कि जैसे-जैसे यह पौधा घर में फलता-फूलता है उसी तरह घर में सुख समृद्धि बढ़ने लगती है।
शहतूत का पौधा किस दिशा में लगाया गया है, यह भी बहुत मायने रखता है। वास्तु के अनुसार, शहतूत का पौधा हमेशा उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में शहतूत का पेड़ लगाना बेहद फलदायी माना जाता है। शहतूत के पौधे को गलती से भी बेडरुम में न रखें।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शहतूत का पेड़ सुरक्षा कवच की तरह भी काम करता है क्योंकि कहा जाता है कि जिस भी घर के पास शहतूत का पेड़ होता है वहां पर कभी भी किसी का किया, ऊपरी हवा और किसी की बुरी नज़र नहीं लगती। कहते हैं कि शहतूत का पेड़ पास होने से नकारात्मक ऊर्जा भी असर नहीं करती।
हरा भरा वातावरण हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। ऐसे में शहतूत के पेड़ के पत्ते आस-पास के वातावरण को साफ करता है। कहते हैं कि इससे मानसिक शांति मिलती है और विचार भी शुद्ध रहते हैं। इतना ही नहीं मान्यताओं के अनुसार जैसे-जैसे इस पेड़ पर मीठे फल आते हैं, वैसे-वैसे घर से आर्थिक परेशानियां दूर होती जाती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
