Vastu tips for married men : शनि-राहु के अशुभ प्रभाव से बचना है तो पुरुष ससुराल से न लाएं ये चीजें

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 04:45 PM (IST)

Vastu tips for married men : हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में रिश्तों से जुड़े कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिन्हें आज भी बहुत महत्व दिया जाता है। वास्तु में रिश्तों को सिर्फ भावनाओं से नहीं, बल्कि ऊर्जा और ग्रहों के प्रभाव से भी जोड़ा गया है। जब किसी लड़का या लड़की की शादी होती है तो सिर्फ वो  दो लोग ही एक रिश्ते में नहीं बंधते, बल्कि साथ पूरा परिवार आपस में जुड़ जाता है। नई शादीशुदा लड़के या लड़की को अपने सुसराल और मायके से कोई न कोई उपहार जरूर मिलता है। लेकिन कहा जाता है कि शादी के बाद कुछ चीजों का लेन-देन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। ऐसे में शादी के बाद पुरुषों को कुछ ऐसी बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। खासकर ससुराल पक्ष से जुड़ी कुछ विशेष बातों का। पुरुषों को अपने सुसराल से कुछ ऐसी चीजें हैं, जो भूलकर भी घर नहीं लेकर आना चाहिए। ऐसा करना से शनि और राहु जैसे ग्रह नाराज़ हो सकते हैं, जिससे जीवन में आर्थिक तंगी, अपमान, तनाव और बाधाएं बढ़ने लगती हैं। तो आइए जानते हैं कि पुरुषों को अपने ससुराल से कौन सी चीजें नहीं लेनी चाहिए।  

Vastu tips for married men

सबसे पहली वस्तु की बात करें तो वास्तु के अनुसार एक पुरुष को अपने ससुराल से कभी भी इलेक्ट्रॉनिक का सामान नहीं लेना चाहिए। दरअसल इलेक्ट्रॉनिक सामान का संबंध राहु ग्रह के साथ माना जाता है। कहते हैं कि अगर कोई दामाद अपने ससुराल से  इलेक्ट्रॉनिक का कोई भी सामान लेता है तो इससे उसकी कुंडली में राहु दोष बढ़ सकता है और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है।

वास्तु के अनुसार, एक पुरुष को कभी भी अपने ससुराल से काले रंग की चीज़ें जैसे काले कपड़े या कंबल आदि नहीं लेना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काले रंग का संबंध शनिदेव से माना जाता है। ऐसे में कहा जाता है कि दामाद अगर अपने ससुराल से काले रंग की वस्तुएं ले तो उसके जीवन में संघर्ष बढ़ता है साथ ही कामकाज में रुकावटें और मानसिक दवाब पैदा होता है।

Vastu tips for married men

केवल पुरुष ही नहीं बल्कि लड़की को भी अपने मायके से नुकीली चीज़ें जैसे चाकू, कैंची या कोई भी नुकीली चीज़ें नहीं लानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसी वस्तुएं साथ में लाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है साथ ही पति पत्नी के रिश्तें में कड़वाहट पैदा होती है।

इसके अलावा एक स्त्री को अपने मायके से झाड़ू आदि भी नहीं लाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। ऐसे में यदि कोई बेटी अपने मायके झाड़ू मांग कर लाती है तो वहां की लक्ष्मी भी लड़की के साथ आ जाती है जिससे बेटी के मायके से सुख समृद्धि छिन्न जाती है और बरकत नहीं रहती।

इन सबसे अलावा एक लड़की अपने ससुराल से पुरानी किताबें, पुराने जूते या फिर अन्य चीज़ें जो पहले सी ही इस्तेमाल की गई हो ,कभी भी अपने साथ नहीं लानी चाहिए। कहते हैं ये सब चीज़ें साथ लाने से जीवन में संघर्ष पैदा होता है और करियर में भी परेशानियां आती है। ऐसे में सतर्क रहें और ये सभी वस्तुएं कभी भी अपने साथ अपने ससुराल लेकर न जाएं।  

Vastu tips for married men

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News