New House Vastu Tips : नए घर में शिफ्टिंग करते समय भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें, नहीं तो बढ़ सकती है नकारात्मकता
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 02:31 PM (IST)
New House Vastu Tips : खुद के घर में रहने हर किसी व्यक्ति का सपना होता है। सनातन धर्म में गृह प्रवेश को बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण संस्कार होती है। वास्तु के अनुसार, घर बदलने को केवल स्थान परिवर्तन नहीं, बल्कि नई ऊर्जा और नए जीवन की शुरुआत माना जाता है। नए घर में जाने से पहले गृह प्रवेश की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। कई बार नए घर में शिफ्टिंग करते समय लोग अपने साथ कुछ ऐसी चीजें ले जाते हैं, जिसे अशुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि नए घर में शिफ्टिंग करते समय कौन सी चीजें साथ नहीं लेकर जानी चाहिए।
पुरानी झाड़ू
वास्तु के अनुसार, झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। लेकिन माना जाता है कि नए घर में पुराने घर का झाड़ू लेकर जाना अशुभ होता है। पुराने झाड़ू को नए घर में ले जाने से दरिद्रता और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
बंद पड़ी घड़ियां
वास्तु के अनुसार, नए घर में बंद पड़ी हुई घड़ी लेकर जाना शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि खराब घड़ी घर में रखी जाए तो इसे जीवन में रुकावट और ठहराव का संकेत माना जाता है। साथ ही बंद घड़ी करियर में रुकावटें पैदा कर सकती है।
टूटे हुए बर्तन
वास्तु के अनुसार, टूटे हुए बर्तन नए घर में भूलकर भी नहीं लेकर जाना चाहिए। माना जाता है कि टूटे हुए बर्तन ले जाने से घर में वास्तु दोष लग सकता है और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। साथ ही घर-परिवार में कलह- कलेश बना रहता है।
कांटेदार पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए घर में कांटेदार पौधे लेकर नहीं जाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसे पौधे घर में अशांति का माहौल उत्पन्न करते हैं और जीवन में कई सारी परेशानियां को बढ़ सकते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
