वास्तु शास्त्र के अनुसार, दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना क्यों माना जाता है अशुभ ?
punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 03:21 PM (IST)
Door vastu tips : हर कोई अपने घर को साफ-सुथरा रखने के लिए अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो बाद में परेशानियों का कारण बन जाते हैं। इन्हीं गलतियों में से एक हैं, दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना। कई लोग अपने घर में खाली जगह बनाने और सुनिधा के लिए दरवाजे के पीछे कपड़े टांग देते हैं, लेकिन ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना नकारात्मकता को बढ़ा देते है और जीवन में आने वाली सफलताओं पर भी प्रभाव डालता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें दरवाजे के पीछे रखना आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव, घर में कलह और कामों में रुकावट का कारण माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि दरवाजे के पीछे कौन सी 5 चीजें हैं, जिन्हें गलती से भी दरवाजे के पीछे नहीं टांगना चाहिए।

कपड़े
बहुत से लोग अपने कमरे के दरवाजों के पीछे ढेर सारे कपड़े टांग देते हैं। ज्यादातर ये कपड़े पहने हुए या गंदे होते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है और व्यक्ति के कामों में बार-बार रुकावट आने लगती है। खासकर मुख्य दरवाजे के पीछे गंदे कपड़े रखने से आर्थिक परेशानियां और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि दरवाजों के पीछे कपड़े टांगने की बजाय उन्हें अलमारी या निर्धारित स्थान पर ही रखें।
दवाइयां
कुछ लोग अपने कमरे के दरवाजों के पीछे दवाइयां भी टांग देते हैं। वास्तु के अनुसार यह एक बड़ी गलती मानी जाती है, क्योंकि दवाइयों को बीमारी का प्रतीक माना गया है। ऐसे में अगर इन्हें दरवाजे के पीछे रखा जाए, तो माना जाता है कि इससे उस स्थान पर नकारात्मकता बढ़ सकती है। कहा जाता है कि लंबे समय तक दरवाजे के पीछे दवाइयां रखने से बीमारी का प्रभाव लंबे समय तक घर में बना रह सकता है। इतना ही नहीं, ऐसी मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है और खर्चे बढ़ सकते हैं।
कैलेंडर
बहुत से लोग दरवाजे के पीछे कैलेंडर भी टांगते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के पीछे कभी भी पुराने कैलेंडर नहीं लगाने चाहिए। कहा जाता है कि जिन घरों में पुराने कैलेंडर टंगे रहते हैं, वहां लोगों की तरक्की रुकने लगती है और जीवन में बाधाएं आने लगती हैं। साथ ही मानसिक तनाव और बोझ भी महसूस हो सकता है।
गीला तौलिया
यह आदत भी बहुत से लोगों में देखी जाती है कि वे नहाने के बाद गीला तौलिया सुखाने की बजाय दरवाजे के पीछे टांग देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गीली चीजों का संबंध राहु से माना जाता है। ऐसे में कहा जाता है कि यह आदत नकारात्मकता को बढ़ा सकती है। मान्यता है कि दरवाजे के पीछे गीला तौलिया रखने से न केवल घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां भी पैदा हो सकती हैं। साथ ही इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
टूटे या पुराने सामान
बहुत से लोग दरवाजे के पीछे टूटे हुए बैग, खराब छाते या बेकार सामान टांग देते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसी टूटी-फूटी चीजें घर में नकारात्मकता और रुकी हुई ऊर्जा को बढ़ाती हैं। माना जाता है कि इससे तरक्की के रास्ते धीमे पड़ने लगते हैं और घर में बेवजह परेशानियां बनी रहती हैं। इसलिए समय-समय पर ऐसे सामान को घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
