आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, May 07, 2022 - 08:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 7 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिन के स्वामी केतू देव हैं।

मूलांक 7 वाले जातक क़ाफी असामान्य स्वभाव वाले होते हैं। इनके दिमाग में क्या चल रहा है यह पता लगा पाना मुश्किल होता है। इन्हें घूमना फिरना बहुत पसंद होता है। ये लोग शारीरिक रूप के साथ साथ मन मस्तिष्क से भी शांत नहीं बैठ पाते।मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना फिरना बहुत पसंद होता है। ये लोग एक जगह पर स्थिर होकर कार्य नहीं कर सकते। इन लोगों को पथ से भटकाना बहुत सरल होता है। ये लोग स्वयं का कोई लक्ष्य निर्धारण करने में मुख्यतः असफल देखे गए हैं। इनकी इस बात का फायदा इनके विरोधी भरपूर उठाते है। हालांकि इन्हें एक अच्छा मार्गदर्शन मिले तो ये तरक्की की बुलंदियों को छू लेते हैं। ये लोग आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों में धर्म के प्रति आस्था होती है। मूलांक 7 वाले जातकों में बहुत बार घटनाओं का पहले से आभास होने, पूर्वाभास की शक्ति होती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष अपने अधूरे काम पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। बेकार के क्रोध में आकर बातों को बढ़ावा ना दें। मई के महीने में व्यापार में कोई नया फैसला लेते हुए सावधानी बरतें। कामकाज के प्रमोशन को लेकर अभी निवेश ना करें। जून के महीने में आपके भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। खर्चे अधिक बने रहेंगे। जुलाई के महीने में यात्राएं लगी रहेंगी। माता की सेहत का ख्याल रखें। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। अगस्त के महीने में कुछ उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। काम धीमी गति से होंगे। समय धैर्य के साथ बिताएं। सितंबर के महीने में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। कोई भी नया काम शुरू ना करें। अक्टूबर के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। परिस्थितियों में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। नवम्बर के महीने में मन और मस्तिष्क के मध्य उलझन में फंसे रहेंगे। सितंबर के महीने का समय आपके अनुकूल है। धर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। अभिमान की भावना से दूर रहें। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में रुके हुए सरकारी कामों को पूरा करने का प्रयास करें। फरवरी के महीने में मानसिक तनाव के कारण अनिंद्रा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि मार्च के महीने में समय आप के हक में रहेगा। नौकरी चाहने वाले लोगों को इंटरव्यू के लिए फोन आ सकता है। अप्रैल के महीने में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। बहुत सी चीजें अकस्मात होंगी। परिस्थितियों को पूर्ण रूप से जांच परख कर ही कोई प्रतिक्रिया करें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर जल अभिषेक करें। 
जल का अपव्यय न करें। 
यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें। 
काले और नीले रंग से परहेज करें। 
काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। 
खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। 
हनुमान जी को मीठे पान का भोग लगाएं। 
संतान को अपशब्द न कहें। 
परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News