Badrinath Dham : उत्तराखंड के बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 07:45 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
देहरादून (इंट): उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ है। सोमवार को बद्रीनाथ व हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई।
देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार को बादल छाए रहे जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। मैदानी जिलों हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घने कोहरे की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने यैलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण सुबह और देर रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
