Bageshwar Dham News: धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम समेत 2 गिरफ्तार, जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 11:22 AM (IST)

छतरपुर (म.प्र.) (एजैंसी): छतरपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और गोलीबारी करने के आरोप में बुधवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग और एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले मंगलवार को पुलिस ने गर्ग और उसके 3 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

छतरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने बताया कि राजनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना में गर्ग और अंकित मिश्रा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पटले ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और गाली-गलौच के आरोप में भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News