Astrology Tips: इस एक ग्रह को कर लें ठीक, जीवन की बड़ी से बड़ी पीड़ा भी हो जाएगी दूर
punjabkesari.in Sunday, Aug 04, 2024 - 11:17 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Astrology Tips: जीवन में आगे बढ़ने के लिए करियर का सही होना बहुत जरुरी है। करियर सही होगा तो पैसों की दिक्कत से कभी सामना नहीं करना पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में करियर के कारक ग्रह शनि हैं। शनि सही होते हैं तो आपको कभी करियर में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है अगर शनि अगर आपकी कुंडली में खराब होंगे तो व्यक्ति अपने करियर में कभी भी सेटल नहीं हो पाएगा। शनि खराब हो जाएं तो आपका आधा जीवन पटरी से उतर जाएगा। शनि ग्रह सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रहों में से एक हैं। शनि जब शुभ होंगे तो ये इंसान को चतुराई बहुत देंगे। ऐसे इंसान को पता होता है हां कहां पर करनी है और न कहा पर करनी है। वहीं दूसरी तरफ अगर शनि खराब होते हैं तो व्यक्ति जल्दबाजी में कोई न कोई फैसला लेता है। जो लोग एक-दूसरे को टोकते रहते हैं, उन लोगों के शनि भी बेहद खराब रहते हैं। किसी को नहीं सुनना और हमेशा अपनी चलाते रहना भी शनि खराब की निशानी है। खराब शनि वाले लोगों की नाक के ऊपर गुस्सा बना रहता है। खराब शनि वाले लोग बहुत ही ज्यादा आलसी हो जाते हैं। चीजों को पूरा न करना और फिर उनको अगले दिन पर टालना ये भी खराब शनि की निशानी है। ये लोग बहुत ही चाव से किसी काम को शुरू करते हैं लेकिन बीच में आते-आते ही ये काम को छोड़ देते हैं।

शनि हमारे घर के कारक हैं। अगर आप मकान बनाना चाहते हैं और बन नहीं पा रहा तो समझ जाएं आपका शनि खराब है। यदि दो दिन का काम 20 दिन में हो रहा है तो आपके शनि खराब हैं। व्यापार में अगर शनि खराब हो जाएं तो बिना बात के व्यापार में घाटे देखने को मिलते हैं। शनि के खराब होने की सबसे बड़ी निशानी है कि आपका पैसा चोरी होना। शनि का खराब होना मेहनत का पूरा मूल्य मिलने ही नहीं देता।
सेहत को शनि किस तरह से प्रभावित करते हैं -
लम्बी चलने वाली बीमारी शनि की बीमारी होती है। शनि हमारी चाल को बाधित करते हैं। बालों का झड़ना भी शनि खराब होने की वजह से होता है। खराब शनि वाले लोग बदलते मौसम का शिकार बहुत जल्दी हो जाते हैं। ऐसे लोग कटे-कटे रहना शुरू कर देते हैं।
शनि को सही करने के लिए उपाय-
हर शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाना है।
पीपल के पेड़ के नीचे आटा और चीनी मिलकर स्प्रेड कर दें। ऐसा करने से शनि बहुत मजबूत होते हैं।
उड़द की दाल की पीठी के बड़े बनाएं और उन्हें दही में मिक्स कर के सुबह कौओं को खिलाएं। शनि की जितनी मरजी पीड़ा हो इसके बाद वो सही हो जाएगी।
काले कुत्तों की सेवा करें।
घर की पश्चिम शनि की दिशा है। इसे अगर आप साफ़-सुथरा रखेंगे तो शनि से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
