क्रूर ग्रह के कारण जनता पर कष्ट, महंगाई देगी दर्द

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2016 - 10:39 AM (IST)

वक्री शनि 2017 में फिर जनता के लिए लाएगा कठोर फैसला
ज्योतिषी इंद्रजीत साहनी ने कहा कि शनि वृश्चिक राशि में मोदी सरकार को भटका रहा है। शनि 26 जनवरी 2017 को वृश्चिक राशि तोड़ कर धनु राशि में प्रवेश करेगा। उस समय जनता को कुछ राहत महसूस होगी, परंतु 22 जून 2017 से 25 अक्तूबर 2017 तक शनि पुन: वृश्चिक राशि में वक्री अवस्था में लौटेगा, जिस कारण मोदी सरकार फिर कोई नया सख्त फैसला ले सकती है। 


उन्होंने कहा कि इस अवधि में केन्द्र सरकार की लोकप्रियता नहीं बढ़ेगी, महंगाई लोगों को दर्द देगी। मंगल मोदी की शपथ कुंडली में मकर राशि में चौथे भाव में चल रहा है। चौथा भाव जनता को होता है। क्रूर ग्रह के कारण जनता पर कष्ट आया है। 11 दिसंबर तक प्रधानमंत्री मोदी पर भी भारी दबाव बना रहेगा। 2017 में देश की जी.डी.पी. ग्रोथ कम होगी। शेयर बाजार की चर्चा करते उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2017 तक बाजार दबाव में रहेगा। उसके बाद बाजार में तेजी का रुख रहेगा परन्तु जून से अक्तूबर 2017 में पुन: शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News