Ashadha Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि की अष्टमी आज, देवी तालाब मंदिर में देवी-देवताओं को लगाया जाएगा 56 तरह का भोग

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2024 - 09:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ashadha Gupt Navratri: पंचांग के अनुसार आषाढ़ का महीना चल रहा है। इस महीने में गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है और आज 14 जुलाई को गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। किसी भी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए आज का दिन बेहद ही खास माना जाता है। जो व्यक्ति सच्चे मन से आज के दिन मां दुर्गा की पूजा करता है उसके जीवन से सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं और साथ में अगर कोई व्यक्ति संतान प्राप्ति का इच्छुक है तो उसके लिए भी आज का दिन बहुत अहमियत रखता है। 

आज अष्टमी के पावन दिन पर जालंधर में स्थित देवी तालाब मंदिर में देवी-देवताओं को 56 तरह का भोग अर्पित किया जाएगा। देवी तालाब प्रबंधक महासचिव राजेश विज जानकारी देते हुए बताते है कि आज मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भजनों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया जाएगा। शाम को 6 बजे माता रानी को 56 तरह का भोग लगाया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News