Aquarius: कुंभ राशि वाले लड़कों की भारी संख्या में Fan होती हैं लड़कियां

punjabkesari.in Friday, Apr 02, 2021 - 11:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aquarius Characteristics: कुंभ राशि 12 राशियों के समूह में ग्यारहवीं राशि है। इसका स्वामी शनि है। यदि इस राशि के लोगों की प्रकृति देखें तो वे आमतौर पर शांत और संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। कूटनीतिक भी होते हैं और अपना काम निकालना जानते हैं। विपरीत हालात में थोड़ा घबरा भी जाते हैं। इस राशि के लोग खुलकर अपने विचार व्यक्त करते हैं। इनकी मित्रता का दायरा भी काफी विस्तृत होता है लेकिन अंतरंग मित्र बहुत कम होते हैं। थोड़ा स्वतंत्र विचारों के होते हैं और स्वाभिमानी भी। बंधन इन्हें सहन नहीं होते। पुरानी मान्यताओं का विरोध भी करते हैं। छल-फरेब करने वालों और झूठ बोलने वालों से इन्हें सख्त नफरत होती है। इस राशि के लोगों की बड़ी कमी यह भी होती है कि हर कार्य में थोड़ा लेट-लतीफ होते हैं और समय की पाबंदी का ख्याल नहीं रखते।

PunjabKesari Aquarius

Aquarius Personality Traits: इस राशि के लोगों के गुप्त शत्रु ज्यादा होते हैं। इस राशि के लोग कला प्रेमी, लेखक, छायाकार, संगीतकार, मीडियाकर्मी और तकनीकी विशेषज्ञ भी होते हैं। ये किसी भी व्यक्ति पर काफी जल्दी भरोसा कर लेते हैं। किसी रिश्ते में धोखा या निराशा मिलने का इन्हें हमेशा डर रहता है। ये अपने रिश्ते को लेकर हमेशा शक के घेरे में आ रहते हैं। उन्हें शक रहता है कि उनका रिश्ता चल पाएगा या नहीं। 
कई ज्योतिर्विदों की राय में कुंभ राशि के लड़के अपने साथी को लेकर कभी कंफ्यूज नहीं होते। ये यथार्थ में जीना पसंद करते हैं और इनके जीने का अंदाज भी बिल्कुल अलग होता है। ये चाहते हैं कि इनका साथी इन्हें बिना किसी बदलाव के अपनाए।

Everything about aquarius: ऐसा भी माना जाता है कि कुंभ राशि वाले बुद्धिमान होने के साथ-साथ व्यवहार कुशल होते हैं। ये जीवन में स्वतंत्रता के पक्षधर होते हैं। प्रकृति से भी असीम प्रेम करते हैं। शीघ्र ही किसी से भी मित्रता स्थापित कर सकते हैं। आप सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि रखने वाले होते हैं। साहित्य, कला, संगीत व दान आपको बेहद पसंद होता है।

Aquarius in love: इस राशि के जातकों में साहित्य प्रेम भी उच्चकोटि का होता है। आप केवल बुद्धिमान व्यक्तियों के साथ बोलचाल पसंद करते हैं। कभी भी आप अपने मित्रों से असमानता का व्यवहार नहीं करते। आपका व्यवहार सभी को आपकी ओर आकर्षित कर लेता है। कुंभ राशि के लड़के दुबले और लम्बे होते हैं। इनका व्यवहार स्नेहपूर्ण होता है। इनकी मुस्कान इन्हें आकर्षक व्यक्तित्व प्रदान करती है। 

PunjabKesari Aquarius

Secrets Of The Aquarius Personality: इनकी रुचि स्तरीय खान-पान व पहनावे की ओर रहती है। यह बोलने की अपेक्षा सुनना पसंद करते हैं। इन्हें लोगों से मिलना-जुलना अच्छा लगता है। अपने व्यवहार में बहुत ईमानदार रहते हैं इसलिए अनेक लड़कियां इनकी प्रशंसक होती है। इन्हें कलात्मक अभिरुचि व सौम्य व्यक्तित्व वाली लड़कियां आकर्षित करती हैं। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादना पसंद नहीं करते हैं।

Aquarius woman behaviour: कुंभ राशि की लड़कियां बड़ी-बड़ी आंखों वाली व भूरे बालों वाली होती हैं। ये कम बोलती हैं, अति सुंदर और इनकी मुस्कान आकर्षक होती है। इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है किंतु आसानी से किसी को अपना नहीं बनातीं। ये किसी कलात्मक रुचि, पेंटिंग, काव्य, संगीत, नृत्य या लेखन आदि में अपना समय व्यतीत करती हैं। ये सामान्यत: गंभीर व कम बोलने वाले व्यक्तियों के प्रति आकर्षित होती हैं। इनका जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होता है क्योंकि ये ज्यादा इच्छाएं नहीं करतीं। अपने घर को भी कलात्मक रूप से सजाती हैं। 

PunjabKesari Aquarius


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News