आज का राशिफल 5 अक्टूबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 05, 2022 - 09:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। समय आपके अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुसार परीक्षा में परिणाम प्राप्त होंगे। घर के रखरखाव में कुछ पैसा व्यय कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सोचे हुए सभी काम आज पूरे होंगे।
उपाय-   सूर्य देव को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। कुछ बनते कामों में रूकावटे आ सकती है। जल्दीबाज़ी या आवेश में कोई भी निर्णय न लें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा का योग बनता है।
उपाय-  चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पूर्व घर के बड़ों की सलाह अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर मिलेगा। घर के किसी बुजुर्ग को सांस से सम्बंधित कोई तकलीफ हो सकती है।
उपाय-  केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापारिक गतिविधियों पर नज़र रखें। छोटी छोटी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। आज किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर से पूर्व उस को अच्छे से पढ़ जरुर लें। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय-  रसोई में बैठकर खाना खाएं।
 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। कोई बहुत दिनों से रुका काम पूरा होने के कारण मन प्रसन्न होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है।
उपाय- पक्षियों को साबुत मूंग की दाल खाने को दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों द्वारा दिए गए रचनात्मक प्रयास सफल होंगे। व्यापारिक वर्ग को ग्राहकों के बढ़ने से अच्छा मुनाफा मिलेगा।
उपाय-  सफ़ेद गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आपको भारी पड़ सकता है। संतान की उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर दिखाई देंगे। आज किसी तरह के मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय-  काले तिल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपके संपर्कों में वृद्धि होगी। बहुत दिनों से लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन उपयुक्त रहेगा। अनावश्यक खर्चों से दूर रहने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपकी कार्यशैली आपके करीबी व्यक्तियों को प्रभावित करेगी। घर में मेहमानों के आने से कुछ जरुरी काम अधूरे रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News