आज का राशिफल 06 मई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, May 06, 2022 - 08:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पारिवारिक कार्यो को पूरा करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक व्यक्तियों का सानिध्य मिलेगा। घरेलू समस्याओं का समाधान निकलेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चना खाने को दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम के अधिक बोझ के कारण परिवार को समय कम दे पाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए अधिक मेहनत करनी की आवश्यकता है। आज पति-पत्नी दोनों विदेश घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।
उपाय- चावल और दूध का दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी के साथ चल रहा पुराना मतभेद आज खत्म होगा। किसी भी काम को पूरा करने के लिए आपके द्वारा किये गए थोड़े से प्रयास आपको अच्छे परिणाम दे सकते हैं।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आत्मविश्वास उच्च का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में आज का दिन सुकून से भरा रहेगा। आज आपके कुछ नए संपर्क बनेंगे।
उपाय-  खोटे सिक्के जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार के लिए बनाई गयी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, कप व्यापार में आपको सफलता की नई राह दिखायेगा।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अपने जीवनसाथी के साथ सलाह अवश्य करें। युवा प्रेमी परिणय सूत्र में बंधने का महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। नव विवाहित व्यक्तियों को आज संतान से सम्बंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की उच्च शिक्षा को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। वेतन  का कुछ हिस्सा संचय करना भविष्य के लिए लाभदायक कदम होगा। युवा प्रेमियों को व्यर्थ की बहस बाजी से बचना चाहिए।
उपाय- काले तिल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को उपयुक्त नौकरी मिलने की सम्भावना है। आज आपको तेज रफ़्तार से वाहन चलाने से बचना चाहिए। कोई पुराना रोग दोबारा से परेशान कर सकता है।
उपाय- चन्दन की लकड़ी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज अफवाहों से दूर रहने की कोशिश करें। कुछ लोग जलन के कारण आपको भावनात्मक रूप से परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी महिला अधिकारी के साथ कहासुनी हो सकती है।
उपाय- मसूर की दाल मंदिर में दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News