आज का राशिफल 11 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2020 - 09:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। माता से विशेष प्रकार की मदद प्राप्त होगी। मन खुश रहेगा। आप किसी रचनात्मक कार्य में भाग ले सकते हैं।
उपाय-  माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन शुभ है। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। लोग आपके कार्य की तारीफ़ करेंगे। कार्यलय में उच्च अधिकारियों से अच्छी सलाह मिल सकती है।
उपाय- चांदी के आभूषण धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आपको आज के दिन के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। किसी बड़े की सलाह कारगर साबित होगी।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज के दिन बहन से किसी बात पर अनबन हो सकती है। कारोबार के हिसाब किताब में कोई गलती के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यर्थ के वहम के कारण रिश्ते खराब न करें।
उपाय- नीले रंग का परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज पिता के साथ से कार्य सफल होंगे।  आप अपनी किसी कविता या लेख को प्रकाशन के लिए दे सकते हैं। माता पक्ष को लेकर परेशानी उठानी पड़ सकती है।
उपाय- तुलसी के पौधे को जल दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज के दिन जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। कार्य की अधिकता थकान का कारण बन सकती हैं। मन अकारण ही अशांत रहेगा।
उपाय- दही मंदिर में दान करें।  

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज ख़र्च अधिक होगा। नकदी धन की कमी बन सकती है। आपके स्वभाव में गम्भीरता की वृद्धि हो सकती है। यात्रा के योग बनते हैं। आज आप किसी धर्म स्थान पर भी जा सकते हैं।
उपाय- भगवान गणेश की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज के दिन के फल थोड़े मंदे रहेंगे। ऑफिस में बॉस के साथ बहस हो सकती है। मानसिक तनाव बना रहेगा। अपनी गलती को स्वीकार कर लेना ही बेहतर होगा। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय- शनिदेव जी के मंदिर जा कर अपनी भूलों की क्षमा याचना करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दिन उत्तम फलप्रदायी रहेगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी साहसिक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। घर पर मेहमान खाने पर आ सकते हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News