आज का राशिफल 26 सितंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 01:31 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पढ़ाई या किसी प्रोजेक्ट से जुड़े कार्य में सहपाठियों का सहयोग प्राप्त होगा। मिल-जुलकर काम करने से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे और नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। व्यक्तिगत जीवन में साझेदार का साथ और सहयोग लगातार बना रहेगा। उनकी समझ और प्रोत्साहन से आप अपने महत्वपूर्ण निर्णयों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा पाएंगे।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन सामान्य रहेगा और आपका अधिकतर समय परिवार के साथ बीतेगा। घर के सदस्यों के साथ बातचीत और साथ में समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी शांत और खूबसूरत पहाड़ी स्थान पर घूमने की योजना बनेगी। साथ में बिताया गया समय रिश्ते में अपनापन बढ़ाएगा और रोजमर्रा की व्यस्तता से कुछ राहत मिलेगी।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किसी भी परिस्थिति को लेकर जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। अपनी अपेक्षाओं को थोड़ा व्यावहारिक रखते हुए परिस्थितियों के अनुसार आगे बढ़ेंगे तो मानसिक शांति बनी रहेगी। हर कार्य आपकी योजना के मुताबिक पूरा नहीं होगा, इसलिए किसी काम में देरी या बदलाव होने पर धैर्य बनाए रखना जरूरी रहेगा।
उपाय- घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में किसी विषय को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। छोटी बात को बड़ा रूप देने से वातावरण प्रभावित होगा, इसलिए बातचीत में संयम और समझदारी बनाए रखें। परिवार के किसी सदस्य की बात को तुरंत गलत मानने के बजाय उसकी भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे तो तनाव कम होगा और परिस्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती जाएंगी।
उपाय- खोटे सिक्के जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और महत्वपूर्ण मामलों में पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। परिवार के किसी युवा सदस्य की उपलब्धि से आपको गर्व और खुशी की अनुभूति होगी। उसकी सफलता से घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा और परिवार के बीच आपसी प्रसन्नता बढ़ेगी।
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। कारोबार में अच्छी आमदनी होने के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। धन की उपलब्धता बढ़ने से आप अपनी पसंद की चीजों पर खर्च करने के लिए उत्साहित रहेंगे, लेकिन खर्च करते समय भविष्य की जरूरतों का ध्यान रखना भी जरूरी रहेगा।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। किसी नए काम की शुरुआत में कुछ रुकावटें सामने आएंगी। ऐसी स्थिति में जल्दबाजी या गुस्से में निर्णय लेने के बजाय शांत और विनम्र व्यवहार अपनाना आपके लिए लाभदायक रहेगा। धैर्य के साथ परिस्थितियों को संभालेंगे तो बाधाओं को दूर करने का रास्ता मिलेगा और काम आगे बढ़ेगा।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ, चालाकी से दूर रहें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत में विशेष सावधानी रखनी होगी। उच्च अधिकारी की ओर से मिलने वाले निर्देशों में भ्रम की स्थिति बन सकती है, जिसका असर आपके काम की गति और परिणामों पर पड़ेगा। किसी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा करने से पहले निर्देशों को अच्छी तरह समझ लेना और आवश्यक बातों की पुष्टि कर लेना आपके हित में रहेगा।
उपाय- आलस्य से बचें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन सामान्य परिणाम देने वाला रहेगा। जिन कार्यों को पूरा करने की योजना बनाएंगे, उसमें बीच-बीच में कुछ अड़चन सामने आएगी, जिससे काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी। ऐसे में धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें तो परिस्थितियों को संभालना आसान रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात का अवसर मिलेगा और उसके घर जाकर बीते समय की यादें ताजा होंगी।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
