आज का राशिफल 9 मार्च, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 06:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलने की सम्भावना है। पारिवारिक माहौल आपके अनुकूल बना रहेगा। नया निवेश करने से पहले पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। रोजमर्रा के खर्चों में कटौती करने में सफलता मिलेगी। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को कुछ दिनों से चल रही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में पति पत्नी का एक-दूसरे के प्रति आदर बढ़ेगा।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज अपने सामर्थ्य के अनुसार किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। उनको अपने जटिल विषयों में अपने शिक्षकों से सहायता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच कुछ दिनों से चल रही गलतफहमी घर के किसी बड़े की मध्यस्थता से दूर होगी।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज घरेलू सामान खरीदने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे। व्यापार में अधिक लाभ कमाने हेतु अधिक जोखिम भरे निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान होने की सम्भावना है। घर में कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ खोने के कारण परेशानी होगी।
उपाय- नारियल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों की नेतृत्व की क्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार में सामाजिक संपर्कों में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार में कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। आपके घरेलू मामले में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप करना आपको पसंद नहीं आएगा।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। अपरिचित व्यक्तियों से दूरी बना कर रखें। सरकारी नौकरी पाने के लिए प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज नौकरी का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
उपाय- जीवनसाथी को उसका मनपसंद कोई उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज काम धंधे में मन कम लगेगा। कोई पुरानी बीमारी आज दोबारा से उभर सकती है। वाहन तेज़ चलाने से दुर्घटना होने की सम्भावना है। युगल प्रेमियों को बेकार के विषयों पर बहसबाजी करने से बचना चाहिए। परिवार के साथ विदेश जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। बोर्ड की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को समय व्यर्थ करने से बचना चाहिए। कुछ बनते कामों में रूकावट आने से स्वभाव में चिडचिडापन आएगा। युगल दम्पति के जीवन में अच्छे बदलाव दिखाई देंगे। व्यापार में साझेदार के साथ कुछ मतभेद होने की सम्भावना है।
उपाय- कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल लगा कर खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। घर की साज-सज्जा में कुछ धन खर्च करेंगे। घर में चल रही परेशानियों को अपने विवेक और समझदारी से दूर करने में सफल रहेंगे। पुराने नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें। सोच समझकर आज प्रॉपर्टी में निवेश किया जा सकता है। उच्च रक्तचाप से सम्बंधित रोग परेशान करेगा।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News