आज का राशिफल 15 अक्टूबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2022 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी में काम की व्यस्तता बनी रहेगी, जिस कारण शाम तक शारीरिक रूप से खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। संतान के साथ खरीदारी करने का मौका मिलेगा।
उपाय- भूरी चींटियों को आटा दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज खुद की मनपसंद गतिविधियों को पूरा करने के लिए समय निकालेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ने के लिए कुछ योजनाएं बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। शाम को कुछ मेहमान घर आ सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आत्मविश्वास उत्तम रहेगा। व्यापार में तेजी की स्थिति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। कारोबार के सभी लक्ष्य प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा।
उपाय- मंदिर में हलवे का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज भागदौड़ भरा दिन रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर नाराज़गी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में चल रही कुछ परेशानियों के कारण घर के सदस्यों से भी बहसबाजी हो सकती है।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में कुछ दिनों से चल रही हानि, आज लाभ में बदलेगी। व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने का आज मौका मिलेगा। आज आपके संपर्कों में वृद्धि होगी। दांत से सम्बंधित कोई परेशानी हो सकती है।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। कारोबार में आज आपको कुछ नए आर्डर मिलेंगे।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मन की शांति के लिए किसी धार्मिक स्थान में घूमने जायेंगे। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। साझेदारी के कामों में गति आएगी। नकद धन में आज कमी आ सकती है, खर्चों में नियंत्रण रखें।
उपाय- बच्चों को खट्टी-मिट्ठी टॉफ़ी खाने को दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के परिणाम स्वरूप कोई उपलब्धि मिल सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों में आपके काम सुचारू रूप से चलेंगे। कारोबार के लिए नयी मशीनरी खरीदने का विचार बना बनायेंगे।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। युगल प्रेमियों को आज अहम मुद्दों में फैसले लेने पड़ेंगे। नौकरी करने वाली महिलाओं को पदोन्नति मिल सकती है। पैसों के लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News