आज का राशिफल 19 सितंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 07:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी। रुके सरकारी काम आज सफलतापूर्वक पूरे होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है।
उपाय- तांबे के लोटे में सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में आपको लाभ देंगे। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
उपाय- चांदी के पात्र में जल पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपकी मानसिक स्थिति सकारात्मक रहेगी। संतान की किसी समस्या को सुलझाने में उसकी मदद करेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से अधिक भरोसा न करें। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज व्यापारिक मामलों में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। संतान को विदेश में शिक्षा दिलवाने के आपके प्रयास सफल होते दिखाई देंगे। व्यक्तिगत जीवन में ध्यान देने की जरूरत है। आज बड़े निर्णय या बड़ा निवेश करने से बचें।
उपाय-  रसोई में बैठ कर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। हर स्थिति में परिजनों का सहयोग मिलेगा। जरुरी मामलों में जल्दबाज़ी से कोई निर्णय न लें। किसी को बिना मांगे कोई सलाह न दें। बच्चों को किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है, सावधान बरतें।
उपाय- हरे रंग के वस्त्रों का दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आप अपने फैसलों की अपेक्षा दूसरों के निर्णयों पर अधिक भरोसा करेंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। महिलाएं आज अपने करियर के बारे में गंभीरता से विचार करेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय-  लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में जिम्मेदारी से भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें। परिवार के बड़ों के साथ तनाव को साझा करेंगे। व्यापार में उम्मीद से कम लाभ मिलेगा। आज अपने अहम से मुक्त होने की कोशिश करेंगे।
उपाय-  काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहने की कोशिश करें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे उनके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आय में सुधार होगा परन्तु खर्चों में वृद्धि होती रहेगी। पूंजी निवेश करते समय सावधानी बरतें। नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार में सफलता मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का उचित पुरस्कार मिलेगा।
उपाय- गुड़ का सेवन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News