आज का राशिफल 7 जून, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 07:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। भागदौड़ से भरा दिन रहेगा। सरकार से जुड़े कामों को पूरा करेंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। वाहन चलाते समय नियमों का पालन अवश्य करें अन्यथा आज चालान कट सकता है।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन कुछ कठिनाइयों से भरा होने के बावजूद, आप अपनी सकारात्मक सोच और मेहनत के बल पर सभी कठिनाइयों को पार करने में सक्षम रहेंगे। व्यापार के लिए छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो अधिक लाभदायक नहीं रहेगी।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज अपनी व्यापारिक महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उत्तम दिन है। घर के अनुभवी सदस्यों के साथ मिल कर व्यापार के विस्तार के लिए कोई अच्छी योजना बनायेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में साझेदार के साथ कुछ दिनों से चल रही गलतफहमी दूर होगी। आर्थिक लाभ शीघ्रता से प्राप्त करने के लिए किसी अनैतिक काम की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, जिस कारण आपको भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
उपाय-  खोटे सिक्के जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज विद्यार्थी अति उत्साहित होकर अपने किसी महत्वपूर्ण काम में गलती कर सकते हैं। कोई नयी प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण परेशानी हो सकती है।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। बिना कारण के बढ़ते खर्चे आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल दिखाई देगा। त्वचा सम्बन्धी कोई रोग परेशान कर सकता है, सावधानी बरतें।
उपाय- देसी घी का दीपक जला कर लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। व्यापार में कुछ दिनों से चल रही समस्या के सुधार के लिए प्रयास रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति नौकरी में बदलाव के बारे में विचार कर सकते हैं।
उपाय- मंदिर में एक त्रिकोण झंडा स्थापित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज अपने व्यक्तिगत मामलों को निपटाने में समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय रहेंगे, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर भाई के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। व्यापार में कोई नया निवेश करने से बचें अन्यथा हानि होने की सम्भावना है।
उपाय- मसूर की दाल जल में प्रवाहित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News