आज का राशिफल 26 मई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2022 - 07:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत की जरूरत होगी। आर्थिक तंगी आज परेशान कर सकती है। पिता का सानिध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी।
उपाय- गुड़ को मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापारिक या सामाजिक फैसलों में जल्दबाज़ी न करें अन्यथा भविष्य में पछताना पड़ सकता है। कोई अनजान डर आपको सताएगा। कुछ अनचाहे खर्चे आज आपको परेशानी में डाल सकते हैं।
उपाय- माता की सेवा करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के किसी बुजुर्ग से संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। आय के नए स्त्रोत मिलने की सम्भावना है। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।
उपाय- पीपल की जड़ में जल अर्पित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज कुछ निवेश संबंधी योजनाएं आपको आकर्षित कर सकती हैं परन्तु बिना सोचे-समझे किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें। मानसिक शांति के लिए किसी धार्मिक स्थान की यात्रा को जा सकते हैं।
उपाय- जौ को जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी बुद्धि का परिचय देंगे। जिससे आपके अधिकारी और सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकाल लेने में सफलता मिलेगी।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यापार में नए विचार आपके लिए लाभदायक रहेंगे। कुछ अटके कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ वस्त्रों की खरीदारी करने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- गाय को ज्वार खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आर्थिक मामलों में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें, अन्यथा नुकसान होने की सम्भावना है। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी में बदलाव चाहने वाले व्यक्तियों को नौकरी सम्बन्धी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय- कानों में सोना पहनें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर में मरम्मत का काम शुरू करवा सकते हैं। कारोबार के लिए कोई नयी मशीनरी खरीदने का विचार बनेगा, जिसके लिए ऋण उठाना पड़ सकता है। नौकरी में आपकी जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है।
उपाय- कौवों को रोटी खिलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार में साझेदार के साथ कुछ समय से चल रही गलतफहमी को बातचीत कर सुलझाने की कोशिश करेंगे। पति-पत्नी के बीच कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपको आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी।
उपाय- हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News