आज का राशिफल 16 मई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, May 16, 2022 - 07:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज बनते व्यावसायिक कामों में विघ्न आने से मन उदास होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा, जिस कारण कोई जरुरी काम अधूरे में छोड़ना पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- देसी खांड मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार से सम्बंधित छोटी यात्रा आज संभव है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। बाहर के खानपान के कारण पेट से सम्बंधित कोई रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- चावल सफ़ेद कपड़े में बांध कर जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थी आज पढ़ाई में पूर्ण एकाग्रता दिखायेंगे, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतियोगिता परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद लाभ प्राप्त करेंगे।
उपाय- हल्दी की गांठ अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में अपने विरोधियों और प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें, वे आपके अहित की योजना बना सकते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज विवाह का अच्छा प्रस्ताव आएगा। अचानक आय के कुछ नए स्त्रोत मिलेंगे।
उपाय- सूखा नारियल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपकी कार्यक्षमता से प्रभावित होंगे। आप अपने कार्य कौशल को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आज व्यापार में नयी साझेदारी कर सकते हैं। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज भाग्य से अधिक अपने कर्म पर भरोसा करें। व्यापार में लाभ मिलेगा परन्तु अधिक प्रयास करना होगा। निवेश से जुड़े फैसले सावधानी से लें। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों से मदद की उम्मीद कम ही रखें।
उपाय- इत्र लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की उच्च शिक्षा को लेकर कुछ योजनाएं बनायेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज उचित नौकरी मिलेगी। नवविवाहित दम्पति को संतान सम्बन्धी कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है।
उपाय- किसी जरूरतमंद की मदद करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर के नवीनीकरण में पैसा व्यय कर सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा की तलाश में आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। करीबी रिश्तेदार के साथ चल रहा मनमुटाव अब सुलझता नज़र आएगा।
उपाय- चींटियों को आटा दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच चर्चा होगी। आपका नेटवर्क आपके व्यापार को बढ़ाने के लिए मददगार होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि अधिक रहेगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलायें।
उपाय- लाल रंग के चंदन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News